Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्‍तान को दिखाया ठेंगा! वनडे सीरीज के बावजूद IPL में खेलते रहेंगे कंगारू खिलाड़ी

    Updated: Thu, 07 May 2026 08:45 PM (IST)

    आईपीएल का लीग चरण 24 मई को संपन्न होगा, जबकि टूर्नामेंट का फाइनल 31 मई को खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के 23 मई को इस्लामाबाद पहुंचने का कार्यक् ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    हैदराबाद के कप्‍तान हैं कमिंस।

    मेलबर्न, पीटीआई। कप्तान पैट कमिंस सहित उसके अन्य खिलाड़ियों को आईपीएल 2026 में अपनी प्रतिबद्धता पूरी करने की स्वीकृति मिलेगी, क्योंकि पाकिस्तान में 30 मई से ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी आईपीएल में खेलने के लिए रुके रहेंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को अपने खिलाड़ियों को दी इस छूट की पुष्टि की है।

    आईपीएल का लीग चरण 24 मई को संपन्न होगा, जबकि टूर्नामेंट का फाइनल 31 मई को खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के 23 मई को इस्लामाबाद पहुंचने का कार्यक्रम है। इस समय तक आईपीएल का अंतिम चरण शुरू हो जाएगा होगा। पैट कमिंस की कप्तानी वाली टीम सनराइजर्स हैदराबाद के एक सूत्र ने कहा की हां, हमें सूचना मिली है कि हमारी टीम में शामिल ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी आईपीएल के लिए रुकेंगे।

    कप्तान कमिंस के अलावा ऑस्ट्रेलिया के ओपनर ट्रेविस हेड भी सनराइजर्स की टीम का हिस्सा हैं। हैदराबाद की टीम अभी आईपीएल के प्लेऑफ में जगह बनाने की प्रबल दावेदार है। लीग में खेल रहे अन्य खिलाड़ी जोश हेजलवुड, टिम डेविड (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु), मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस (लखनऊ सुपर जायंट्स), जेवियर बार्टलेट, मार्कस स्टोइनिस, कूपर कोनोली (पंजाब किंग्स), मैथ्यू शार्ट (चेन्नई सुपर किंग्स), मिचेल स्टार्क (दिल्ली कैपिटल्स) और कैमरन ग्रीन (कोलकाता नाइट राइडर्स) हैं।

    इनमें से अगर दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स नाकआउट चरण में नहीं पहुंच पाते हैं तो ग्रीन और स्टार्क लीग चरण के बाद आईपीएल छोड़कर जा सकते हैं। दूसरी ओर सुपर जायंट्स की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म हो चुकी हैं। इसलिए मार्श और इंग्लिस भी पहले वनडे से पूर्व पाकिस्तान में ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल हो सकते हैं।

    खबरें और भी

    हालांकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक इस दौरे के लिए टीम की घोषणा नहीं की है। हेजलवुड, डेविड, कोनोली जैसे खिलाड़ियों को हालांकि यहीं रुकना पड़ सकता है, क्योंकि आरसीबी और पंजाब किंग्स के भी प्लेऑफ में पहुंचने की पूरी संभावना है। अब उम्मीद है कि वे जून के पहले हफ्ते में बांग्लादेश में राष्ट्रीय टीम से जुड़ेंगे। ऑस्ट्रेलिया नौ जून से बांग्लादेश के विरुद्ध तीन वनडे और इतने ही टी-20 मैच खेलेगी।

    वनडे सीरीज का शेड्यूल

    • 30 मई 2026: पहला वनडे- रावलवपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी
    • 2 जून 2026: दूसरा वनडे- गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर
    • 4 जून 2026: तीसरा वनडे- गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर

    यह भी पढ़ें- DC vs KKR: दिल्‍ली कैपिटल्‍स की प्‍लेऑफ में कैसे होगी वापसी? डेविड मिलर ने शेयर किया पूरा प्‍लान

    यह भी पढ़ें- 'विराट से कुछ सीख लो', IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन के बावजूद रोहित शर्मा को पूर्व बल्लेबाज ने जमकर लताड़ा