Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भारत दौरे से पहले साउथ अफ्रीका ने अचानक बदल दिया शेड्यूल, चैंपियंस ट्रॉफी की वजह से लिया गया ऐसा फैसला

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 11:42 PM (IST)

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम के दक्षिण अफ्रीका दौरे का कार्यक्रम संशोधित किया गया है, जिसमें अब एक टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी-20 मैच शामिल हैं। ...और पढ़ें

    भारत बनाम साउथ अफ्रीका

    भारत बनाम साउथ अफ्रीका

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    पीटीआई, जोहानिसबर्ग। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने इस साल के अंत में भारतीय महिला टीम के दक्षिण अफ्रीका दौरे के कार्यक्रम में गुरुवार को संशोधन किया, ताकि एक टेस्ट और तीन वनडे मैच के साथ तीन टी-20 मैच को भी इसमें शामिल किया जा सके।

    संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, एकमात्र टेस्ट मैच नौ से 12 दिसंबर तक खेला जाएगा। इसके बाद 16 से 22 दिसंबर के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज आयोजित होगी। भारतीय महिला टीम दक्षिण अफ्रीका में एक अतिरिक्त सप्ताह तक रुकेगी और 26 से 30 दिसंबर के बीच तीन मैच की टी-20 सीरीज खेलेगी। टी-20 मुकाबले बेनोनी और पोशेफ्स्ट्रूम में खेले जाएंगे।

    फोलेट्सी मोसेकी ताजा शेड्यूल से हुए खुश

    सीएसए का मानना है कि यह सीरीज दोनों टीमों के लिए फरवरी में श्रीलंका में आयोजित होने वाली पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी का बेहतरीन मौका होगी। सीएसए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) फोलेट्सी मोसेकी ने कहा कि हमें भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे के संशोधित कार्यक्रम की पुष्टि करते हुए प्रसन्नता हो रही है।

    चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों के लिहाज से अहम सीरीज

    त्योहारों के दौरान टी-20 सीरीज को शामिल करने से हमारी महिला टीम को अगले वर्ष की शुरुआत में श्रीलंका में होने वाली पहली आईसीसी महिला चैंपियंस ट्रॉफी की सर्वश्रेष्ठ तैयारी का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि भारत विश्व क्रिकेट की सबसे मजबूत टीम में से एक है। तीनों प्रारूपों में उनके विरुद्ध खेलने का मौका हमारे लिए बेहद अहम होगा क्योंकि हम एक और बड़े आईसीसी टूर्नामेंट की तैयारी कर रहे हैं।

    खबरें और भी

    भारतीय महिला टीम ने इस साल मार्च-अप्रैल में दक्षिण अफ्रीका का दौरा किया था जहां उसे पांच मैच की टी-20 सीरीज में 1-4 से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद दोनों टीमें इंग्लैंड में आयोजित महिला टी-20 विश्व कप में आमने-सामने हुईं जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने भारत को हराकर उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया।

    यह भी पढ़ें- BCCI का नया फिटनेस फरमान, बदला गया टेस्ट का नियम; 'चपेट' में आएंगे विराट-रोहित!

    यह भी पढ़ें- धोनी-कोहली महान नहीं! संन्यास के बाद अजिंक्य रहाणे ने बताया भारत के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का नाम