विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

4 टी20 विश्व कप खेलने वाले गेंदबाज ने लिया संन्यास, सिर्फ 30 साल की उम्र में क्रिकेट को अलविदा कर किया हैरान

Published: Fri, 16 Oct 2026 07:46 PM (IST)

स्कॉटलैंड के तेज गेंदबाज ब्रैड व्हील ने क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया है। ब्रैड ने अपने करियर में कुल चार टी20 विश्व कप खेले थे।

ब्रैड व्हील

ब्रैड व्हील

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। स्कॉटलैंड के तेज गेंदबाज ब्रैड व्हील ने सिर्फ 30 साल की उम्र में क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को हैरान कर दिया है। ब्रैड ने 10 साल के करियर में चार टी20 विश्व कप खेले थे। मगर शुक्रवार को उन्होंने क्रिकेट छोड़ने का फैसला लिया है।

ब्रैड ने साल 2016 में हांगकांग के खिलाफ स्कॉटलैंड के लिए डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने वनडे और टी20 को मिलाकर कुल 44 मैच खेले। इस दौरान उन्होंने स्कॉटलैंड के लिए 51 विकेट चटकाए।

हैंपशायर का भी रहे हिस्सा

ब्रैड ने अपने करियर में इंग्लैंड की हैंपशायर क्रिकेट टीम के लिए खेला। वो तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 131 मैचों में टीम का हिस्सा रहे। उन्होंने हैंपशायर के साथ साल 2018 में रॉयल वनडे कप और 2022 में विटेलिटी ब्लास्ट का खिताब जीता था।

ब्रैड ने कहा, 'बतौर प्रोफेशनल क्रिकेटर स्कॉटलैंड और हैंपशायर के साथ बिताया हुआ समय मेरे लिए बेहद अच्छा रहा। मगर लगातार इंजरी ने मुझे क्रिकेट से संन्यास लेने पर मजबूर कर दिया है।'

ब्रैड ने आगे कहा, 'यह मेरे लिए आसान फैसला नहीं थ, लेकिन मैं संतुष्ट हूं। मुझे बैक में चार फ्रैक्चर हो चुकी हैं और हाल ही में मेरे घुटने की सर्जरी हुई है। मेरा शरीर अब तेज गेंदबाजी की मांगो को पूरा करने में असमर्थ है।'

टीममेट, कोच और सपोर्ट स्टाफ का किया धन्यवाद

ब्रैड ने रिटायरमेंट का एलान करने के दौरान अपने सभी टीममेट्स, कोच, सपोर्ट स्टाफ और फैंस का धन्यवाद किया।

ब्रैड ने कहा, मैं अपने टीममेट्स, कोच और सपोर्ट स्टाफ का शुक्रगुजार हूं, जिनके साथ मैंने इतने सालों से काम किया है। मैं स्कॉटलैंड के सभी फैंस का भी धन्यवाद करना चाहूंगा, जिन्होंने इतने सालों से लगातार सपोर्ट किया। खासकर कि उन फैंस को जो पूरे विश्व में हमें सपोर्ट करने के लिए ट्रैवल करते थे।'

गौरतलब है कि उम्र के लिहाज से देखें तो, ब्रैड के जीवन में अभी काफी क्रिकेट बाकी था। मगर लगातार इंजरी ने उनके करियर को बर्बाद कर दिया, जिसकी वजह से अब उन्होंने क्रिकेट के मैदान को छोड़ने का फैसला लिया है।

यह भी पढ़ें- Ind W vs Zim W 1st T20 Live Score: क्रांति गौड़ ने दिलाई भारत को पहली सफलता, बिलवेड बीजा को भेजा पवेलियन

यह भी पढ़ें- पिता ने फिरकी पर दुनिया को घुमाया, लेकिन बेटा नहीं कर सका कमाल; इस बीमारी ने खत्म कर दिया क्रिकेट करियर