विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'Virat Kohli, प्‍लीज मुझे फॉलोबैक करो', DPL सनसनी मेधावी बिदुड़ी ने की भारतीय दिग्‍गज से गुजारिश

Updated: Wed, 26 Aug 2026 08:46 AM (IST)

मेधावी बिदुड़ी ने महिला दिल्‍ली प्रीमियर लीग में 6-7 सेलिब्रेशन के जरिये ध्‍यान आकर्षित किया। दिल्‍ली की लेग स्पिनर ने विराट कोहली से एक खास गुजारिश की है।

मेधावी बिदुड़ी और विराट कोहली

मेधावी बिदुड़ी और विराट कोहली

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। मेधावी बिदुड़ी बहुत जल्‍द इंटरनेट सनसनी बनी, जब महिला दिल्‍ली प्रीमियर लीग में उन्‍होंने अपना मजेदार 6-7 सेलिब्रेशन किया। दिल्‍ली की लेग स्पिनर ने अब एक गुजारिश करके फिर क्रिकेट जगत का ध्‍यान अपनी ओवर खींचा।

बिदुड़ी चाहती हैं कि भारत के महान बल्‍लेबाज विराट कोहली उन्‍हें सोशल मीडिया पर फॉलोबैक करें। याद दिला दें कि बिदुड़ी ने 20 अगस्‍त को साउथ दिल्‍ली सुपरस्‍टार्स की बैटर निशिका सिंह को आउट करके 6-7 सेलिब्रेशन किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

20 साल की बिदुड़ी ने इस मुकाबले में 24 रन देकर दो विकेट झटके। हालांकि, उनकी टीम को शिकस्‍त सहनी पड़ी थी। वैसे, बिदुड़ी का जर्सी नंबर 67 है, जिसने उनके जश्‍न मनाने को बल दिया और ट्रेंड पर छा गईं।

कोहली मुझे फॉलोबैक करें

मेधावी बिदुड़ी ने डब्‍ल्‍यूडीपीएल के दौरान पत्रकारों से बातचीत में कहा, 'मेरे अब कई फॉलोअर्स हैं, लेकिन मैं चाहती हूं कि विराट कोहली मुझे फॉलोबैक करें।' बिदुड़ी ने साथ ही खुलासा किया कि विराट कोहली और मिताली राज वो क्रिकेटर्स हैं, जिन्‍हें वो प्रेरणास्रोत मानती हैं।

उन्‍होंने कहा, 'विराट कोहली निश्चित ही, क्‍योंकि वो दिल्‍ली से हैं। और मिताली राज बहुत धैर्यवान हैं। मैंने उनके साथ कई कैंप्‍स में श‍िरकत की है।' बिदुड़ी अब तक पूर्व भारतीय कप्‍तान विराट कोहली से मिल नहीं सकी हैं। उन्‍होंने बताया, 'मैंने कभी विराट से नहीं मिली। मैंने डीडीसीए में वर्कआउट कर रही थी, तब वो भी वहां थे, लेकिन हम मिल नहीं सके।'

आरसीबी के लिए खेलना चाहती हैं मेधावी

मेधावी ने डब्‍ल्‍यूपीएल (महिला प्रीमियर लीग) में अपनी फ्रेंचाइजी चुन रखी है। कोहली को अपना आदर्श मानने वाली बिदुड़ी निजी तौर पर आरसीबी से जुड़ना चाहती हैं। 20 साल की बिदुड़ी ने कहा, 'कोई भी टीम मुझे चुने तो खुशी होगी। मगर मेरी निजी पसंदीदा टीम आरसीबी है। मैं वहां कई लोगों को जानती हूं। वहां विराट भी हैं, शायद इसलिए भी।'

यह भी पढ़ें: मां के निधन से पूरी तरह टूटे नितीश राणा, अर्धशतक ठोकने के बाद मैदान पर फूट-फूटकर रोए

यह भी पढ़ें: महिला एशिया कप में धमाल मचाने को तैयार भारतीय टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भरी हुंकार