Duleep Trophy 2026: कप्तान ईशान किशन का डबल धमाल, दलीप ट्रॉफी में ठोका पहला दोहरा शतक
ईशान किशन ने दलीप ट्रॉफी में अपना पहला दोहरा शतक जमा दिया है जिससे उनकी टीम ईस्ट जोन काफी मजबूत स्थिति में पहुंच गई है।

ईशान किशन ने जमाया दोहरा शतक

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन की कप्तानी कर रहे ईशान किशन ने साउथ जोन के खिलाफ खेले जा रहे फाइनल मैच में शानदार पारी खेली है और दूसरे दिन सोमवार को दोहरा शतक जमाया है। इसी के साथ उन्होंने अपनी टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचा दिया।
ईशान ने दिन की शुरुआत 111 रनों के साथ की थी। तकरबन डेढ़ सेशन बल्लेबाजी करने के बाद ईशान ने दलीप ट्रॉफी में पहली बार अपना दोहरा शतक पूरा किया।
ऐसा करने वाले बने तीसरे बल्लेबाज
इसी के साथ ईशान दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन के लिए दोहरा शतक जमाने वाले कुल तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले अरुण लाल ने दो बार ईस्ट जोन के लिए दोहरा शतक जमाया था। उनके बाद विकेटकीपर-बल्लेबाज सबा करीम ने भी ईस्ट जोन के लिए दोहरी शतकीय पारी खेली थी। इन दोनों के बाद अब ईशान के बल्ले से ईस्ट जोन के लिए दोहरा शतक निकला है।
Ishan Kishan brings up his 2️⃣0️⃣0️⃣ in style 💯💯 🙌
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) September 7, 2026
What a magnificent knock from the East Zone captain so far 👏👏
Scorecard ▶️ https://t.co/KQf5Km69nk#DuleepTrophy | #SZvEZ pic.twitter.com/2NaE6qG4VK
ऐसे बुनी पारी
ईशान की इस पारी ने ईस्ट जोन को काफी मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। हालांकि, इसमें कुछ और बल्लेबाजों ने उनका साथ दिया। ईशान ने पहले शिखर मोहन के साथ मिलकर 94 रनों की साझेदारी की। मोहन 120 गेंदों पर नौ चौके और तीन छक्कों की मदद से 85 रनों की पारी खेली फिर कुमार कुशाग्र के साथ मिलकर उन्होंने दोहरी शतकीय साझेदारी की। दोनों ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 230 रन जोड़े। कुशाग्र ने भी शतक जमाया। उनके बल्ले से 101 रनों की पारी निकली। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 282 गेंदों का सामना किया और 27 चौकों के अलावा चार छक्के मारे।
यह भी पढ़ें- DuleepTrophy: चेपक में 14 साल बाद फिर इतिहास दोहराने उतरेगी पूर्वी क्षेत्र की टीम, ईशान किशन पर नजरें
