विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ENG vs PAK: इंग्लैंड की पेस चौकड़ी का तहलका, पाकिस्तानी बल्लेबाजों के लिए बने 'काल'

Updated: Mon, 31 Aug 2026 08:48 PM (IST)

इंग्लैंड ने अपनी तेज गेंदबाजों की चौकड़ी के दम पर पाकिस्तान को दूसरे टेस्ट में 194 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-0 से जीत ली है।

इंग्लैंड क्रिकेट टीम

इंग्लैंड क्रिकेट टीम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एपी, लंदन। इंग्लैंड ने अपने तेज गेंदबाजों की चौकड़ी जोफ्रा आर्चर, ओली रॉबिंसन, जोश टंग और गए एटकिंसन के दम पर सोमवार को पाकिस्तान को दूसरे टेस्ट में 194 रन से हराकर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। दूसरे टेस्ट के पांचवें दिन इंग्लैंड के रॉबिंसन ने चार, आर्चर ने दो और टंग ने तीन विकेट लेकर पाकिस्तान की पूरी टीम को 194 रन पर ढेर कर दिया।

इससे पहले इंग्लैंड ने पाकिस्तान को पहले टेस्ट में पारी और 103 रन से हराया था। सीरीज जीत के बाद इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिंसन ने कहा कि उम्मीद है कि यह सिलसिला ऐसे ही चलता रहेगा। दरअसल रॉबिंसन इस बारे में बात कर रहे थे कि जोफ्रा आर्चर के साथ नई गेंद से उनकी गेंदबाजी कितनी सफल रही है।

ओली रॉबिन्सन और जोफ्रा आर्चर पहली बार खेले एक साथ

टेस्ट क्रिकेट में पहली बार एक साथ खेलते हुए इन दोनों ने अब तक मौजूदा सीरीज में पाकिस्तान के 38 संभावित विकेटों में से 24 विकेट लिए हैं। वहीं बदलाव के तौर पर आए गेंदबाज जोश टंग और गस एटकिंसन ने पाकिस्तान के बाकी 14 विकेट लिए। पाकिस्तान की ओर से दूसरी पारी में सऊद शकील (97) ने काफी संघर्ष किया, लेकिन उन्हें अन्य किसी बल्लेबाज का साथ नहीं मिला।

ओली रॉबिन्सन बने प्लेयर ऑफ द मैच

इंग्लैंड के 290 रन के जवाब में पाकिस्तान की पहली पारी 110 रन पर ढेर हो गई थी। जबकि इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 208 रन बनाए थे। मुकाबले में पहली और दूसरी पारी में चार-चार विकेट लेकर कुल आठ विकेट लेने वाले ओली रॉबिंसन को प्लेयर आफ द मैच चुना गया।

इंग्लैंड का तेज गेंदबाजी आक्रमण समर्थकों को बेहद उत्साहित कर रहा है। समर्थक उम्मीद कर रहे हैं कि ये चारों तेत गेंदबात 10 महीने से भी कम समय में आस्ट्रेलिया के विरुद्ध होने वाली घरेलू एशेज सीरीज के लिए एक साथ बने रहेंगे और इसी तरह का प्रदर्शन करेंगे।

यह भी पढ़ें- मोहम्मद शमी ने रिकॉर्ड्स बुक में मचाई 'हलचल', खास कारनामा कर इतिहास के पन्नों में दर्ज कराया अपना नाम

यह भी पढ़ें- Duleep Trophy Roundup: तिलक वर्मा के शतक के साउथ जोन की पकड़ मजबूत, वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले से मचाई तबाही