ENG vs PAK: पाकिस्तान को हराने के लिए इंग्लैंड को बदलना होगा लॉर्ड्स का इतिहास, अंग्रेजों पर रहा है पाक का दबदबा
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स में खेला जाना है। इंग्लिश टीम की नजरें सीरीज में अजेय बढ़त बनाने पर होंगी लेकिन लॉर्ड्स का मैदान उनकी जीत की राह में रोड़ा बन सकता है।

इंग्लैंड वर्सेस पाकिस्तान

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। लीड्स में पाकिस्तान को शर्मनाक हार थमाने के बाद अब इंग्लैंड की नजरें लॉर्ड्स में होने वाले टेस्ट मैच पर है। गुरुवार से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच को इंग्लिश जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी। हालांकि, इंग्लैंड की टीम की जीत की राह में लॉर्ड्स का मैदान रोड़ा बन सकता है। क्रिकेट के मक्का में पाक के खिलाफ अंग्रेजों का रिकॉर्ड खास नहीं रहा है।
लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान को पारी और 103 रनों से हराया था। अब दूसरे टेस्ट मैच में भी वे जीत हासिल करना चाहेंगे। अगर जो रूट की कप्तानी वाली टीम दूसरा टेस्ट अपने नाम करती है, तो वे सीरीज में अजेय बढ़त बना लेंगे। दूसरी तरफ पाकिस्तानी टीम अपनी बादशाहत को लॉर्ड्स में कायम रखना चाहेगी लेकिन उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती खिलाड़ियों का आउट ऑफ फॉर्म होना है।
पाकिस्तान का लॉर्ड्स में दबदबा
लॉर्ड्स के मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड ने आखिरी बार कोई टेस्ट मैच साल 2010 में जीता था। उसके बाद से कोई भी टेस्ट इंग्लिश टीम पाक के खिलाफ नहीं जीत सकी है। यानी पिछले 16 सालों में पाक टीम लॉर्ड्स में नहीं हारी है। इस दौरान पाक टीम ने 2016 और 2018 में टेस्ट मैच जीते हैं। अब 2026 में दोनों टीमें एक बार फिर इस मैदान पर आमने-सामने होंगी।
लॉर्ड्स के मैदान पर पाकस्तान और इंग्लैंड का हेड टू हेड रिकॉर्ड
लॉर्ड्स के मैदान पर पाकिस्तान और इंग्लैंड ने अब तक 16 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान पाकिस्तान ने 5 टेस्ट मैच जीते हैं और इंग्लैंड को भी इतने ही मैचों में जीत मिली है। 6 मैच इस दौरान ड्रॉ रहे हैं। ओवरऑल रिकॉर्ड देखें, तो दोनों टीमों के बीच पलड़ा भारी रहा है लेकिन पिछले 16 सालों से इंग्लैंड कोई भी टेस्ट मैच नहीं जीत सका है।
जो रूट का लॉर्ड्स के मैदान पर शानदार रिकॉर्ड
इंग्लैंड के लिए लॉर्ड्स के मैदान पर टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनान का रिकॉर्ड जो रूट के नाम पर दर्ज है। रूट ने इस मैदान पर 53.04 की औसत से 2,175 रन बनाए हैं। इसके अलावा पाकिस्तानी बल्लेबाज के इस मैदान पर सबसे अधिक रन बनाने की बात करें, तो पूर्व बल्लेबाज इंजमाम उल हक का नाम आता है। इंजमाम ने इस मैदान पर 54.85 की औसत के साथ 384 रन बनाए हैं।
