इंग्लैंड के गेंदबाज ने अचानक छोड़ा क्रिकेट, 25 की उम्र में संन्यास लेकर मचाई सनसनी
इंग्लैंड के एक तेज गेंदबाज ने 25 साल की उम्र में संन्यास लेकर क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी है। इस खिलाड़ी ने इंग्लैंड के लिए भी मुकाबले खेले हैं लेकिन ...और पढ़ें

जॉन टर्नर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेट में खिलाड़ियों के पीक फॉर्म की उम्र 25 साल के बाद आती है। कई ऐसे खिलाड़ी भी हैं, जिन्होंने 30 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया। अब 25 साल की उम्र में इंग्लैंड के एक खिलाड़ी ने संन्यास का एलान कर दिया है। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जॉन टर्नर ने अचानक संन्यास लेकर सभी को हैरान कर दिया है।
टर्नर, जिन्होंने इंग्लैंड के लिए वनडे और टी20 फॉर्मेट में खेला है, उन्होंने अचानक रिटायरमेंट का एलान कर दिया है। उन्होंने 2025 के बाद से कोई मैच नहीं खेला था। अब अचानक से संन्यास लेकर उन्होंने सनसनी मचा दी है। हैरान करने वाली बात ये है कि उन्होंने मात्र 25 साल की उम्र में रिटायरमेंट की घोषणा की है।
जॉन टर्नर ने किया संन्यास का एलान
टर्नर लगातार चोट से जूझ रहे थे। वे आखिरी बार 17 जून 2025 को एक टी20 मैच में खेलते हुए दिखाई दिए थे। मैच में उन्होंने 4 ओवर की गेंदबाजी के दौरान 23 रन खर्चे थे लेकिन कोई विकेट नहीं मिला था। इसके बाद से वे कोई मैच नहीं खेल सके। इस गेंदबाज ने घरेलू क्रिकेट में शानदार खेल दिखाया था, जिसकी वजह से उन्हें इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम में भी शामिल किया गया था। हालांकि, लगातार चोट की वजह से इस गेंदबाज का भविष्य अंधेरे में चला गया। उन्हें अंत में संन्यास का ही फैसला करना पड़ा।
25 वर्षीय खिलाड़ी ने इंग्लिश टीम के लिए 2 वनडे और उतने ही टी20 मैच खेले हैं। दो वनडे मैचों में उनके नाम 2 विकेट दर्ज हैं, जबकि एक विकेट टी20 मुकाबलों में लिए हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ ही वनडे और टी20 मुकाबले खेले। इसके बाद दोबारा इंग्लैंड की तरफ से खेलने का मौका नहीं मिला। वे घरेलू क्रिकेट में खेल रहे थे लेकिन चोट की वजह से उन्हें अंदर-बाहर होना पड़ता था।
खबरें और भी
टर्नर का घरेलू क्रिकेट में रिकॉर्ड
तेज गेंदबाज के घरेलू क्रिकेट के करियर पर नजर डालें, तो पता चलता है कि वे चोट की वजह से अधिक मुकाबले नहीं खेल सके। उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 10 मैच खेले, जिसमें 25 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा 19 लिस्ट ए मैचों में 37 विकेट झटके, जिसमें दो बार 5 विकेट हॉल हासिल किए। टर्नर ने 35 टी20 मैचों में 8.44 की इकोनॉमी से रन खर्च करते हुए 48 विकेट अपने नाम किए।