'एक युग का अंत', वेस्टइंडीज के महान ऑलराउंडर सर गारफील्ड सोबर्स का निधन; शोक में डूबा क्रिकेट जगत
वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर गारफील्ड सोबर्स (Garry Sobers) का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। ...और पढ़ें

गारफील्ड सोबर्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेट जगत के लिए शुक्रवार रात एक दुखद खबर सामने आई। वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर गारफील्ड सोबर्स (Garry Sobers) का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। इसके साथ ही एक युग का अंत भी हो गया है। उन्होंने अपने करियर में 93 टेस्ट और 1 वनडे मैच खेला।
बोर्ड ने दी जानकारी
वेस्टइंडीज क्रिकेट ने एक्स पर सोबर्स के निधन की जानकारी दी। बोर्ड ने लिखा, एक शानदार पारी का समापन हुआ। सर गारफील्ड सोबर्स अब और हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे।
टेस्ट में प्रदर्शन
28 जुलाई, 1936 को बारबाडोस में जन्में सर गारफील्ड सोबर्स ने टेस्ट की 160 पारियों में 57.78 की औसत से 8032 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 30 अर्धशतक और 26 शतक भी लगाए। क्रिकेट के इस प्रारूप में उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 365 रन था।
A great innings has come to an end. In our hearts, now and forever, Sir Garfield Sobers. 🖤🏏 pic.twitter.com/bv2MO1SJgz
— Windies Cricket (@windiescricket) July 17, 2026
235 विकेट चटकाए
वेस्टइंडीज के महान ऑलराउंडर गेंदबाजी में भी पीछे नहीं थे। उन्होंने 93 टेस्ट की 159 पारियों में 235 विकेट भी चटकाए थे। गेंदबाजी में उनकी औसत 34.03 की और इकोनॉमी 2.22 की रही। उन्होंने 6 बार 5 विकेट हॉल और 8 बाद 4 विकेट हॉल लेने का कमाल भी किया। 8/80 एक मुकाबले में उनका बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन है।
The BCCI mourns the passing of Sir Garfield Sobers, a true icon of the game and one of cricket's greatest-ever all-rounders.
— BCCI (@BCCI) July 17, 2026
His extraordinary achievements, lasting influence on Caribbean cricket and immeasurable contribution to the global game have left an enduring legacy that… pic.twitter.com/5263SNLezn
1 वनडे मैच भी खेला
5 सितंबर 1973 को सोबर्स ने वनडे डेब्यू किया था। अपने करियर के इस इकलौते एकदिवसीय मैच में उन्होंने कोई रन नहीं बनाया था। हालांकि, उन्होंने 1 विकेट चटकाया था। घरेलू क्रिकेट में भी वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ने झंडे गाड़े। उन्होंने 383 प्रथम श्रेणी मैच में 28314 रन बनाए और 1043 शिकार किए। वहीं 95 लिस्ट ए मैच में उनके नाम 2721 रन और 109 विकेट हैं।
खबरें और भी
You grew up listening to what Sir Garfield Sobers could do on the field.
— DK (@DineshKarthik) July 17, 2026
A Genius, a trend setter and a true legend of the game. The Cricket community has lost one of its biggest jewels.
The game bids farewell to one of its greats. 🕊️
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) July 17, 2026
Sir Garfield Sobers leaves behind a legacy that transcends generations. Heartfelt condolences to his family & friends. ❤️🩹 pic.twitter.com/hYAbSKKaUL
One of the greatest to ever play the game.
— England Cricket (@englandcricket) July 17, 2026
Forever in our hearts, Sir Garfield Sobers 🖤 pic.twitter.com/kDi3cjleoj
यह भी पढ़ें- 'गैरी सोबर्स की झलक दिखती…', 14 साल के Vaibhav Suryavanshi के मुरीद हुआ इंग्लैंड का ये दिग्गज