Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'एक अनमोल रत्न खो दिया', Garry Sobers के निधन से सदमे में क्रिकेट जगत; सोशल मीडिया पर आई रिएक्‍शन की बाढ़

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 09:49 PM (IST)

    वेस्‍टइंडीज के महान ऑलराउंडर गारफील्ड सोबर्स का 89 साल की उम्र में शुक्रवार को निधन हो गया। ...और पढ़ें

    गारफील्ड सोबर्स

    गारफील्ड सोबर्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वेस्‍टइंडीज के महान ऑलराउंडर गारफील्ड सोबर्स का 89 साल की उम्र में शुक्रवार को निधन हो गया। वेस्‍टइंडीज क्रिकेट ने एक्‍स पर इसकी जानकारी दी। 28 जुलाई, 1936 को बारबाडोस में जन्‍में सर गारफील्ड सोबर्स ने अपने करियर में 93 टेस्‍ट और 1 वनडे मैच खेला। उनके निधन से क्रिकेट जगत सदमे में है। पूर्व-वर्तमान क्रिकेटर से लेकर बीसीसीआई और कई फ्रेंचाइजी ने सोबर्स ने निधन पर दुख जताया है।

    वेस्‍टइंडीज क्रिकेट ने एक्‍स पर सोबर्स के निधन की जानकारी दी। बोर्ड ने लिखा, 'एक शानदार पारी का समापन हुआ। सर गारफील्ड सोबर्स अब और हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे।'

     

     

    दिनेश कार्तिक ने एक्‍स पर लिखा, 'आप यह सुनते हुए बड़े हुए कि सर गारफील्ड सोबर्स मैदान पर क्या-क्या कर सकते थे। एक जीनियस, एक ट्रेंड सेटर और खेल के सच्चे लेजेंड। क्रिकेट जगत ने अपना एक अनमोल रत्न खो दिया है।'

     

     

    आईपीएल फ्रेंचाइजी आरसीबी ने एक्‍स पर लिखा, 'खेल जगत अपने एक महान खिलाड़ी को अलविदा कह रहा है। सर गारफील्ड सोबर्स एक ऐसी विरासत छोड़ गए हैं जो पीढ़ियों तक याद रखी जाएगी। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति गहरी संवेदना।'

     

     

    इंग्‍लैंड क्रिकेट ने एक्‍स पर लिखा, 'इस खेल के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक। हमेशा हमारे दिलों में, सर गारफील्ड सोबर्स।'

    खबरें और भी

     

     

     भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने लिखा, BCCI सर गारफील्ड सोबर्स के निधन पर शोक व्यक्त करता है। वे खेल के एक सच्चे आइकन और क्रिकेट के अब तक के सबसे महान ऑलराउंडरों में से एक थे। उनकी असाधारण उपलब्धियों, कैरेबियाई क्रिकेट पर उनके गहरे प्रभाव और वैश्विक खेल में उनके अमूल्य योगदान ने एक ऐसी विरासत छोड़ी है जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। उनके परिवार, दोस्तों और दुनिया भर के क्रिकेट समुदाय के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं। उनकी आत्मा को शांति मिले।

     

     

     

     

     

     

    यह भी पढ़ें- 'एक युग का अंत', वेस्‍टइंडीज के महान ऑलराउंडर सर गारफील्‍ड सोबर्स का निधन; शोक में डूबा क्रिकेट जगत

    यह भी पढ़ें- 'गैरी सोबर्स की झलक दिखती…', 14 साल के Vaibhav Suryavanshi के मुरीद हुआ इंग्लैंड का ये दिग्गज