Rinku Singh के जज्बे को कोच गौतम गंभीर ने किया सलाम, बोले - 'पूरी टीम आपके साथ...'
टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने रिंकू सिंह के जज्बे को सलाम किया है। रिंकू के पिता का हाल ही में निधन हो गया था। इस दुख की घड़ी में भी रिंकू टीम इ ...और पढ़ें

गौतम गंभीर-रिंकू सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के बल्लेबाज रिंकू सिंह के पिता खानचंद का हाल में निधन हो गया था। इसके बावजूद वे टीम इंडिया के साथ जुड़ गए हैं। इसको लेकर हेड कोच गौतम गंभीर ने उनकी खूब तारीफ की है और उन्हें हिम्मती बताया है। रिंकू की इस मुश्किल घड़ी में उन्होंने पूरी टीम को साथ बताया। बता दें कि रिंकू के पिता चौथे स्टेज के लिवर कैंसर से जूझ रहे थे और इसके बाद उनका निधन हो गया।
रिंकू पिता के निधन के बाद टीम के साथ जुड़ चुके हैं। इस दुख की घड़ी में पूरी टीम ने उनका हौसला बढ़ाया और गंभीर ने उनके हिम्मद की दाद दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज को शुरूआती मैचों में खेलने का मौका मिला था लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले से उन्हें ड्रॉप कर दिया गया था। इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ भी रिंकू प्लेइंग 11 में नहीं थे और अब टीम के साथ जुड़ चुके हैं।
गौतम गंभीर ने रिंकू सिंह को लेकर दिया बयान
टीम को संबोधित करते हुए गंभीर ने कहा, "शुरू करने से पहले रिंकू के बारे में बात करना चाहूंगा। ऐसी दुख की स्थिति में टीम में शामिल होने के लिए बहुत हिम्मत चाहिए होती है। एक बात याद रखना कि इस दुख की घड़ी में तुम अकेले नहीं हो। इस मुश्किल समय में पूरी टीम तुम्हारे साथ खड़ी है, इसलिए बस हिम्मत बनाए रखो।"
नोएडा में पिता ने ली थी अंतिम सांस
रिंकू के पिता ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में भर्ती थे। उन्हें चौथे स्टेज का लिवर कैंसर था और वेंटिलेटर पर रखा गया था। हालांकि, डॉक्टर्स उनकी जान नहीं बचा सके और उन्होंने अस्पताल में ही अंतिम सांस ली। रिंकू अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे और इसके बाद टीम इंडिया के साथ जुड़ गए।
भारत और इंग्लैंड का सेमीफाइनल
भारत और इंग्लैंड के बीच अब 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाना है। दोनों टीमों के बीच टी20 वर्ल्ड कप में ये लगातार तीसरा सेमीफाइनल है। 2022 में इंग्लैंड ने भारतो को हराया था, जबकि 2024 में टीम इंडिया ने इंग्लिश टीम को मात दी थी। ऐसे में अब देखना होगा कि इस बार कौन-सी टीम जीत हासिल करती है।
— Tim Seifert (@adi_exe07) March 3, 2026
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।