Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2026 Qualifier-2: मैच शुरू होने से पहले हुई बहुत बड़ी चूक, टॉस जीतने के बाद भी इसे हार गए शुभमन गिल

    Updated: Fri, 29 May 2026 07:18 PM (IST)

    इंडियन प्रीमियर लीग 2026 दूसरे क्‍वालिफायर मैच में गुजरात टाइटंस की जंग राजस्‍थान रॉयल्‍स से हो रही है। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    गुजरात टाइटंस की जंग राजस्‍थान रॉयल्‍स से

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 दूसरे क्‍वालिफायर मैच में आज गुजरात टाइटंस की जंग राजस्‍थान रॉयल्‍स से हो रही है। यह मुकाबला मुल्‍लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच को जीतने वाली टीम फाइनल में जाएगी, वहीं हारने वाली टीम का सफर समाप्‍त हो जाएगा। मैच शुरू होने से पहले टॉस के दौरान बड़ी चूक देखने को मिली। ऐसे में टॉस को दोबारा करना पड़ा।

    गिल नाखुश नजर आए

    टॉस के लिए दोनों कप्‍तान रियान पराग और शुभमन गिल मैदान पर थे। प्रेजेंटेटर रवि शास्‍त्री ने मैच रेफरी प्रकाश भट्ट से सिक्‍का शुभमन गिल को देने के लिए कहा। गिल ने सिक्‍का उछाला और रियान पराग ने हेड्स बोला, लेकिन सिक्‍के पर T यानी टेल्‍स नजर आया। हालांकि, मैच रेफरी प्रकाश भट्ट ने कहा कि उन्होंने टॉस की आवाज नहीं सुनी और उन्हें दोबारा टॉस कराना पड़ा।

    इस बार रियान पराग ने फिर हेड्स बोला और टॉस जीत लिया। इसके बाद शुभमन गिल दुखी नजर आए। रियान ने टॉस जीतकर बल्‍लेबाजी करने का फैसला लिया। राजस्‍थान की प्‍लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं गुजरात एक बदलाव के साथ उतरी है। साई किशोर की अंतिम 11 में वापसी हुई है।  

     

     

    गुजरात टाइटंस

    साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।
    इम्पैक्ट प्लेयर्स: राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, अरशद खान।

    खबरें और भी

    राजस्‍थान रॉयल्‍स

    यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा।
    इम्पैक्ट प्लेयर्स: शुभम दुबे, सुशांत मिश्रा, अमन राव पेराला, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे।

    यह भी पढ़ें- IPL 2026 के एलिमिनेटर से पहले भी कहर बरपा चुके हैं Vaibhav Suryavanshi, देखें 5 सबसे घातक पारियां

    यह भी पढ़ें- Vaibhav Suryavanshi के सामने मेडन ओवर डालने वाला इकलौता गेंदबाज कौन? GT के बॉलर्स ले सकते हैं सबक