MI vs GT: ये बिल्कुल बर्दाश्त नहीं…, मुंबई से मिली हार को गुजरात के कोच ने बताया ‘भयावह’
गुजरात टाइटंस को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 99 रनों से करारी हार मिली। इस हार के बाद गुजरात के बैटिंग कोच मैथ्यू हेडन ने टीम के प्रदर्शन पर गहरी नाराजगी ज ...और पढ़ें
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच अहमदाबाद में खेले गए मैच में गुजरात को 99 रन से करारी हार झेलनी पड़ी। इस हार के बाद गुजरात के बैटिंग कोच मैथ्यू हेडन ने टीम के प्रदर्शन पर नाराजगी जताई और कहा कि यह गुजरात के लिए बहुत खराब दिन था। जिस तरह से हमारे बैटर्स ने प्रदर्शन किया, वो बिल्कुल अस्वीकार्य है।
मैच की बात करें तो एमआई की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, लेकिन उसने आखिरी चार ओवर में 73 रन बनाकर पांच विकेट पर 199 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। जवाब में गुजरात की टीम 100 रन पर ढेर हो गई, जिसमें सुंदर के 26 रन सर्वोच्च स्कोर रहा।
GT की हार के बाद Matthew Hayden भड़के
मैच में मिली हार के बाद मैथ्यू हेडन ने कहा कि टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों का जल्दी आउट होना हार की सबसे बड़ी वजह बना। 200 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम कभी मुकाबले में नजर नहीं आई।
उन्होंने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा, "आज हमारे लिए बहुत खराब दिन था। सच कहूं तो आज कुछ भी अच्छा नहीं हुआ, सिर्फ कगिसो रबाडा की गेंदबाजी को छोड़कर। इसलिए हमें निश्चित रूप से काफी मेहनत करनी होगी।"
इस हार से पहले गुजरात ने पिछली तीन में से दो रन चेज जीते थे, इसलिए टीम से उम्मीदें ज्यादा थीं। लेकिन शुरुआती विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई। वहीं, ये मुंबई की सीजन की दूसरी जीत रही, जिसमें टीम के लिए हीरो तिलक वर्मा रहे, जिन्होंने सिर्फ 45 गेंदों में नाबाद 101 रन की शानदार पारी खेली। उनकी पारी की मदद से मुंबई ने 20 ओवर में 199 रन बनाए।
इसके बाद बुमराह ने पहली ही गेंद पर विकेट लेकर गुजरात को दबाव में डाल दिया। फिर अश्वनी ने 4 विकेट लेकर गुजरात की कमर तोड़ दी। गुजरात की टीम 15.5 ओवर में सिर्फ 100 रन पर ऑलआउट हो गई और मुंबई ने सीजन की दूसरी जीत दर्ज की और अंक तालिका में 7वां पायदान हासिल किया।
तिलक की तारीफ की
मैथ्यू ने आगे कहा कि आप 20 ओवर के मैच में 100 रन (99) के अंतर से मिली हार पर खुश नहीं हो सकते। मेरा मतलब है कि मेरे जमाने में तो 50 ओवर के क्रिकेट में 100 रन लगभग जीत के लिए पर्याप्त स्कोर हुआ करता था। हेडन ने आखिरी ओवर में खराब गेंदबाजी पर बात की, जबकि तिलक वर्मा की उन्होंने तारीफ की। उन्होंने कहा,
मेरा मानना है कि किसी विश्व स्तरीय गेंदबाजी आक्रामण का एकतरफा विश्लेषण करना बहुत अनुचित है, लेकिन में ये नहीं भूल सकता कि आज गेंदबाजी में हमारा प्रदर्शन खराब रहा। जब आप आखिरी चार ओवरों पर नजर डालते हैं तो वह सचमुच एक भयानक दौर था। हमारे पास विश्व स्तरीय आक्रमण है और आखिरी चार ओवर में 73 रन लुटाना अस्वीकार्य है। हमारे गेंदबाजों को अपने प्रदर्शन पर विचार करना होगा। इस पिच पर रन बनाना बहुत आसान नहीं था, इसलिए तिलक को श्रेय जाता है, जिन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। ये कोई घिसा-पिटा प्रदर्शन नहीं था, ये बहुत दमदार प्रदर्शन था।
मैथ्यू हेडन
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।