Move to Jagran APP

Harbhajan Singh Birthday: गौतम गंभीर से लेकर सिद्धू तक, दिग्गजों ने खास अंदाज में दी हरभजन सिंह को जन्मदिन की बधाई

दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह का आज यानी 3 जुलाई को जन्मदिन है। वह 44 साल के हो गए। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके भारत के टर्बनेटर को क्रिकेट फैंस ने बधाई दी है। सोशल मीडिया पर हरभजन सिंह के पुराने वीडियो और तस्वीर शेयर कर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। भज्जी ने भारत को दो बार विश्व चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई है।

By Umesh Kumar Edited By: Umesh Kumar Published: Wed, 03 Jul 2024 01:50 PM (IST)Updated: Wed, 03 Jul 2024 01:50 PM (IST)
हरभजन सिंह के जन्मदिन पर फैंस दी बधाई।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। 3 जुलाई 1980 को जन्मे हरभजन सिंह ने अपने स्पिन के जादू से बल्लेबाजों को खूब नाच नचाया है। हरभजन सिंह की इसी काबलियत के चलते उन्हें भारत का टर्बनेटर कहा जाता है। भज्जी के जन्मदिन पर क्रिकेट फैंस ने भी उन्हें बधाई दी है।

सोशल मीडिया पर हरभजन सिंह के चाहने वालों ने उनके लिए बधाई सदेंश दिए हैं। उनके साथी खिलाड़ियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं भेजी। बीसीसीआई ने उनकी उपलब्धियों और देश को कई गौरव के पल देने के लिए हरभजन सिंह को धन्यवाद दिया है। इसके अलावा आईपीएल की कई फ्रेंचाइजियों ने भी उनके जन्म दिन पर उन्हें बधाई दी है।

यहां देख सोशल मीडिया रिएक्शन- 


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.