कैसे 1.10 करोड़ वाले Vaibhav Suryavanshi को मिले 3.10 करोड़? IPL 2026 ने बदली किस्मत
आईपीएल 2026 में राजस्थान के वैभव सूर्यवंशी ने ऑरेंज कैप जीतकर सबसे युवा खिलाड़ी का रिकॉर्ड बनाया। उन्हें 5 बड़े अवॉर्ड मिले। आइए जानते हैं इस सीजन से ...और पढ़ें

Vaibhav Suryavanshi ने IPL 2026 से कुल कितने रुपये कमाए?
HighLights
RCB ने GT को हराकर जीता IPL 2026 Final
Vaibhav Suryavanshi ने आईपीएल 2026 से कुल कमाए 3 करोड़ 10 लाख रुपये
Vaibhav Suryavanshi बने ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे युवा प्लेयर
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Vaibhav Suryavanshi total money earns: राजस्थान के युवा बैटर वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप अपने नाम की। वह यह प्रतिष्ठत उपलब्धि हासिल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने। इससे पहले यह रिकॉर्ड साई सुदर्शन के नाम था, जिन्होंने 2025 में 23 साल 231 दिन में ऑरेंज कैप जीती थी।
वैभव को इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन और मोस्ट वैल्यूएबल का अवॉर्ड भी मिला। उन्होंने इसके अलावा सुपर सिक्सेस, सुपर स्ट्राइकर और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड भी जीता। वह सीजन के 16 मैचों में 237 के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाकर सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर रहे।
Vaibhav Suryavanshi ने IPL 2026 से कुल कितने रुपये कमाए?
दरअसल, 1.10 करोड़ रुपये के वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi IPL 2026) के लिए आईपीएल 2026 का सीजन किसी सपने से कम नहीं रहा। राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा था। इसके अलावा उन्हें 7.5 लाख रुपये हर मैच के हिसाब से मैच फीस के तौर पर आरआर से पैसे मिले। वहीं, दो मैच प्लेऑफ्स के भी उन्होंने खेले, जिसके लिए उन्हें एक्ट्रा 15 लाख रुपये मैच फीस मिली।
साथ ही आईपीएल फाइनल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए वैभव को ऑरेंज कैप मिली, जिसके लिए अवॉर्ड के इनाम के तौर पर उन्हें 10 लाख रुपये का चेक मिला।
इसके अलावा उन्हें मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर यानी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए चुना गया। इस अवॉर्ड के लिए वैभव को 15 लाख रुपये मिले। सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के लिए उन्हें 10 लाख का इनाम मिला। इमर्जिंग प्लेयर ऑप द सीजन के लिए उन्हें 10 लाख रुपये मिले। साथ ही आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से बैटिंग करने के लिए सुपरस्ट्राइकर ऑफ द सीजन का अवॉर्ड भी उन्होंने जीता, जिसके लिए 10 लाख का कैश उन्हें मिला और टाटा कि सिएरा कार इनाम के तौर पर मिली, जिसके टॉप मॉडल की एक्स शोरूम कीमत 21.29 लाख रुपये तक है।
खबरें और भी
इतना ही नहीं, कई मौकों पर उन्हें सुपरस्ट्राइकर ऑफ द मैच, प्लेयर ऑफ द मैच और एक मैच में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के लिए 1-1 लाख रुपये मिले, जो उन्हें 5 के करीब है। तो इस तरह उन्होंने आईपीएल 2026 से कुल 3 करोड़ 10 लाख रुपये की कमाई की हैं।
IPL 2026 से Vaibhav Suryavanshi की मोटी कमाई
- आईपीएल 2026 की मैच फीस टोटल- 1.20 करोड़ (मैच फीस प्लस अन्य)
- आईपीएल 2026 की रिटेनरशिप फीस-1.10 करोड़ रुपये
- प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट- 15 लाख रुपये
- ऑरेंज कैप- 10 लाख रुपये
- सबसे ज्यादा छक्के- 10 लाख रुपये
- इमर्जिंग प्लेयर- 10 लाख रुपये
- सुपरस्ट्राइकर ऑफ द सीजन- 10 लाख प्लस कार 20 लाख रुपये
- अलग-अलग मैचों में अवॉर्ड- 5 लाख रुपये
- टोटल कमाई- 3 करोड़ 10 लाख रुपये
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।