Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टी20 वर्ल्ड कप-2026 के कमेंटेटरों की लिस्ट आई सामने, आईसीसी और भारत के खिलाफ टिप्पणी करने वाले को मिली पैनल में जगह

    Updated: Fri, 06 Feb 2026 01:39 PM (IST)

    इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने टी20 वर्ल्ड कप-2026 के लिए कमेंटरी पैनल की घोषणा की है। इस लिस्ट में पूर्व इंग्लिश कप्तान नासिर हुसैन का नाम भी ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    स्मार्ट व्यू- पूरी खबर, कम शब्दों में

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने शुक्रवार को टी20 वर्ल्ड कप-2026 के लिए कमेंटरी पैनल की लिस्ट जारी कर दी है जिसमें कई दिग्गजों के नाम है, लेकिन एक नाम ने सबसे ज्यादा हैरान किया है क्योंकि हाल ही में उन्होंने आईसीसी और भारत दोनों को कटघरे में खड़ा किया था।

    इस दिग्गज का नाम है नासिर हुसैन। इंग्लैंड के इस पूर्व कप्तान ने पाकिस्तान के भारत के खिलाफ न खेलने के फैसले को लेकर आईसीसी और भारतीय टीम पर टिप्पणी की थी और इसके बाद भी क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था ने उन्हें वर्ल्ड कप के लिए कमेंट्री पैनल में उन्हें जगह दी है।

    इन दिग्गजों को मिली जगह

    हुसैन मौजूदा समय के शानदार कमेंटेटरों में गिने जाते हैं। वह आईसीसी के हर बड़े टूर्नामेंट में दिखाई देते हैं फिर टूर्नामेंट चाहे महिलाओं का हो या फिर किसी भी एज ग्रुप का। उनके अलावा इस पैनल में भारत के पूर्व कप्तान और कोच रवि शास्त्री, दिनेश कार्तिक, रोबिन उथप्पा, सुनील गावस्कर और हर्षा भोगले हैं। पाकिस्तान की तरफ से इसमें वसीम अकरम, वकार यूनिस और रमीज राजा हैं।

    बांग्लादेश इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं हैं लेकिन उसके पूर्व क्रिकेटर अतर अली खान को पैनल में जगह मिली है। साउथ अफ्रीका के टेस्ट कप्तान टेम्बा बावुमा भी इस पैनल का हिस्सा हैं। इनके अलावा इयान स्मिथ, इयान विशॉप, एरॉन फिंच, कुमार संगाकारा, सैमुअल बद्री, कार्लोस ब्रेथवेट, इयॉन मॉर्गन, मैथ्यू हेडन, डेल स्टेन, माइकल एथरटन, साइमन डॉल, शॉन पॉलक, कैटी मार्टिन, पॉली मांग्वा, नाताली गार्मनोस, डेनी मॉरिसन, एलन विलकिंस, इयान वार्ड, मार्क होवार्ड, निक नाइट, कास नाइडू, बाजिद खान, रॉनक कपूर, नील ओ ब्रायन, प्रेस्टन मोमसेन, एंड्रयू लियोनार्ड, रसेल आर्नल्ड, रोशन अबेसिंघे, एंजेलो मैथ्यूज

    हुसैन का बयान

    हुसैन ने कहा था कि भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ एक समान व्यवहार किया जाना चाहिए। हुसैन ने कहा था, "अगर भारत एक महीने पहले कहता कि हमारी सरकार ने हमें इस टीम के खिलाफ वर्ल्ड कप का मैच खेलने के लिए ना किया है तब भी क्या आईसीसी इतना सख्त होता और कहता कि आप नियम जानते हैं। हम आपको बाहर कर रहे हैं?"

    उन्होंने कहा, "सभी टीमें जो चाहती हैं वो निरंतरता। बांग्लादेश, पाकिस्तान और भारत को एक तरह सी ट्रीट किया जाना चाहिए। हां, भारतीय फैंस कह सकते हैं, आप रोइए हमारे पास पैसा है, लेकिन ताकत के साथ जिम्मेदारी भी तो आती है।"

    यह भी पढ़ें- ऑस्‍ट्रेलिया को लगा करारा झटका, Josh Hazlewood T20 World Cup 2026 से हुए बाहर

    यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: ...तो क्या ICC ने ईडन गार्डन्‍स के साथ कर दिया 'अन्याय'! कोलकाता के क्रिकेट प्रेमी इस वजह से हुए मायूस