T20 World Cup 2026 Captains Day LIVE Streaming: मुंबई-श्रीलंका में 20 कप्तानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज, कैसे और कहां फ्री में देखें लाइव?
T20 World Cup Captain's Day Live Streaming: आईसीसी मेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से हो रहा है। इससे पहले, 5 फरवरी को मुंबई और कोलंबो में 'कै ...और पढ़ें

कहां देख सकते हैं ICC T20 World Cup Captain's Day की लाइव स्ट्रीमिंग?
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ICC Men's T20 World Cup 2026 Captain's Day Live Streaming: आईसीसी मेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से होने जा रहा है और इस मेगा इवेंट से पहले, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने आज यानी 5 फरवरी को एक खास कैप्टन्स-डे इवेंट रखा है। इस दौरान 20 टीमों के कप्तानों को मीडिया से बातचीत करने और टूर्नामेंट शुरू होने से पहले अपने विचार शेयर करते हुए देखा जाएगा।
दिलचस्प बात ये है कि इस बार कैप्टन-डे इवेंट एक नहीं, बल्कि दो अलग-अलग देशों में होने वाला है। कुल 12 टीमों के कप्तान कैप्टन-डे इवेंट का हिस्सा लेंगे, जो कि मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम के बीसीसीआई ऑफिस में होगा। भारत, अफगानिस्तान, कनाडा, इंग्लैंड, इटली, नामीबिया, नेपाल, न्यूजीलैंड, स्कॉटलैंड, साउथ अफ्रीका, अमेरिका और वेस्टइंडीज टीम के कप्तान मुंबई इवेंट में हिस्सा लेंगे।
जबकि बाकी 8 टीमें- पाकिस्तान, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, नीदरलैंड, ओमान, यूएई और जिम्बाब्वे टीम के कप्तान श्रीलंका के कोलंबो में कैप्टन डे इवेंट में हिस्सा लेंगे। सभी टीमों को मीडिया से बातचीत के लिए दो अलग ग्रुप में डाल दिया है, जिसमें पहले ग्रुप की प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर 3 बजे से होगी, जबकि दूसरा ग्रुप 3 बजकर 30 मिनट से प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत करेगा। सेशन के दौरान कप्तान अपनी टीम कॉम्बिनेशनल, टीम की तैयारियों और टारगेट पर बात करेंगे।
वहीं, कोलंबो में कप्तानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी दो ग्रुप में बांटा गया है। पहले ग्रुप की प्रेस कॉन्फ्रेंस 12 बजे से शुरू होगी, जबकि ग्रुप-2 की प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर 12:30 से होगी। ये इवेंट कोलंबो में मर्केंटाइल क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) में होगा।
मैच पूरे भारत और श्रीलंका में खेले जाएंगे
T20 वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी भारत के पांच और श्रीलंका के तीन वेन्यू पर की जाएगी। भारत में मैच इन जगहों पर खेले जाएंगे- नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद, अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली, ईडन गार्डन्स, कोलकाता, चेपॉक स्टेडियम, चेन्नई और वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
श्रीलंका में मैच कोलंबो और कैंडी में होंगे, जिसमें कोलंबो में आर प्रेमदासा स्टेडियम और सिंहली स्पोर्ट्स क्लब स्टेडियम में मैच खेले जाएंगे।
टीम इंडिया अपने ग्रुप-स्टेज के मैच मुंबई, दिल्ली, कोलंबो और अहमदाबाद में खेलेगी, जिससे कई शहरों के फैंस को मेजबान टीम को एक्शन में देखने का मौका मिलेगा।
कहां देख सकते हैं ICC T20 World Cup Captain's Day की लाइव स्ट्रीमिंग?
आईसीसी कैप्टन डे इवेंट कोलंबो में भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे और मुंबई में दोपहर 3 बजे स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनलों पर लाइव देखा जा सकता है। वहीं, जियोहॉटस्टार वेबसाइट और ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।