Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ 2 खिलाड़ियों का होगा डेब्यू, सुदर्शन जाएंगे बाहर; अनिल कुंबले ने चुनी भारत की प्लेइंग-11

    Updated: Tue, 02 Jun 2026 04:38 PM (IST)

    भारतीय क्रिकेट टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट मैच खेलना है और इसके लिए अनिल कुंबले ने अपनी संभावित प्लेइंग-11 चुनी है। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    अफगानिस्तान के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल खत्म हो चुका है और सभी की नजरें भारत और अफगानिस्तान के बीच न्यू चंडीगढ़ में होने वाले टेस्ट मैच पर होंगी। इस मैच के लिए चुनी गई टीम इंडिया में कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया। भारत के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले का मानना है कि इस मैच में दो खिलाड़ी टेस्ट डेब्यू कर सकते हैं।

    ये टेस्ट आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं है। ये एक दोस्ताना मैच की तरह है जिसमें भारत घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने वालों को आजमा सकता है।

    इन दो को मिल सकता है मौका

    कुंबले के मुताबिक, विदर्भ के स्पिन ऑलराउंडर हर्ष दुबे इस मैच में डेब्यू कर सकते हैं। दुबे ने घरेलू क्रिकेट में अच्छा किया था और 2024-25 में विदर्भ को जीत दिलाने में अहम रोल निभाया था। उस सीजन दुबे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में पहले नबंर पर रहे थे। उनके अलावा कुबंले ने गुरनूर बराड़ का नाम लिया है जो तेज गेंदबाज हैं। कुंबले का मानना है कि बराड़ को प्रसिद्ध कृष्णा के ऊपर तरजीह दी जा सकती है।

    साई सुदर्शन जाएंगे बाहर

    गौतम गंभीर ने इंग्लैंड और फिर साउथ अफ्रीका के खिलाफ साई सुदर्शन को मौका दिया था, लेकिन वह फेल रहे। कुंबले को लगता है कि उनकी जगह कर्नाटक के देवदत्त पडिक्कल को मौका मिल सकता है। पडिक्कल भारत के लिए टेस्ट खेल चुके हैं और इस समय घरेलू क्रिकेट में भी अच्छा करते हुए आए हैं।

    अनिल कुंबले की संभावित प्लेइंग-11:

    शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज।

    यह भी पढ़ें- IND vs AFG: भारत दौरे के लिए अफगानिस्तान की वनडे और टेस्ट टीम का एलान, युवा खिलाड़ियों को मौका; दिग्गजों की भी हुई वापसी

    यह भी पढ़ें- IND vs AFG: 'फोन उठाओ और यशस्‍वी जायसवाल से माफी मांगो', पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने सेलेक्‍टर्स पर जमकर निकाली भड़ास

    खबरें और भी