वरुण चक्रवर्ती चोटिल होकर अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से हुए बाहर, CoE पर गंभीर सवाल
अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले दूसरे टी20 मैच से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ...और पढ़ें

वरुण चक्रवर्ती

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
अभिषेक त्रिपाठी, जागरण, नई दिल्ली। अफगानिस्तान के खिलाफ जारी तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले भारतीय टीम को करारा झटका लगा है। रहस्यमयी गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती चोटिल होकर शेष सीरीज से बाहर हो गए हैं। भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।
वरुण चक्रवर्ती की चोट के बाद सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) पर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं। चक्रवर्ती की चोट ने एक बार फिर से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने सीओई में रिहैब किया था लेकिन एक मैच खेलने के बाद ही बाहर हो गए हैं। ये समस्या लगातार सामने आ रही है, जब खिलाड़ी चोट के बाद वापसी करते हैं लेकिन फिर चोटिल हो जाते हैं और उन्हें सीओई भेजा जाता है।
वरुण चक्रवर्ती चोट की वजह से हुए बाहर
भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टी20 मैच रविवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। मैच में चक्रवर्ती भी खेले और उन्होंने 4 ओवर में 16 रन खर्च कर एक विकेट लिया। इसके बाद दूसरे मैच से वे बाहर हो गए। चक्रवर्ती के बाहर होने के साथ ही सीओई पर सवाल उठने लगे हैं।
इंग्लैंड दौरे पर हुए थे चोटिल
भारतीय टीम ने जुलाई में इंग्लैंड कौ दौरा किया था, जहां टी20 सीरीज के दौरान चक्रवर्ती को चोट का सामना करना पड़ा था। इसके बाद वे रिहैब के लिए बीसीसीआई के बेंगलुरु स्थित सीओई गए, जहां उन्होंने चोट पर काम किया और फिर वापसी की। उन्हें अफगानिस्तान सीरीज के लिए फिटनेस के आधार पर चुना गया था और सीरीज से पहले फिट घोषित किया गया था। हालांकि, एक मैच खेलने के बाद ही चक्रवर्ती बाहर हो गए हैं।
चोटिल खिलाड़ियों की लंबी लिस्ट
चक्रवर्ती पहले ऐसे उदाहरण नहीं हैं, जिन्होंने चोट के बाद वापसी की और फिर चोटिल हो गए। इससे पहले तेज गेंदबाज हर्षित राणा के साथ भी ऐसा देखा गया। राणा चोट की वजह से आईपीएल 2026 में हिस्सा नहीं ले सके थे। इसके बाद उन्होंने आयरलैंड दौरे से टीम इंडिया में वापसी की और फिर इंग्लैंड दौरे के दौरान वे दोबारा चोटिल हो गए। अब वे एशियन गेम्स से भी बाहर हो गए। उनकी जगह यश ठाकुर को टीम में जगह मिली है। जसप्रीत बुमराह, नितीश कुमार रेड्डी और हार्दिक पांड्या भी उन्हीं खिलाड़ियों में शामिल हैं, जो बार-बार चोटिल हो रहे हैं। इसकी वजह से सीओई पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
⚡एक मैच खेलने के बाद ही वरुण चक्रवर्ती चोटिल हुए
— Abhishek Tripathi / अभिषेक त्रिपाठी (@abhishereporter) September 14, 2026
⚡ अफगानिस्तान सीरीज से बाहर हुए भारतीय स्पिनर
⚡सेंटर आफ एक्सीलेंस पर गंभीर सवाल। इंग्लैंड सीरीज के बाद यहां खेलने उतरे वरुण एक मैच खेलकर ही चोटिल हो गए
⚡ये कैसा सेंटर आफ एक्सीलेंस है जहां दो महीने खिलाड़ी ठीक होने में लगाता है…
