IND vs BAN 1st Test Day 3 live score: टीम इंडिया ने पारी की घोषित, बांग्लादेश को दिया 514 रनों का विशाल टारगेट
Ind vs Ban Test day 3 live Score: भारत ने पहली पारी में रविचंद्रन अश्विन के 113 और रवींद्र जडेजा के 86 रनों के दम पर मुश्किल हालात से वापसी की थी और मजबूत स्कोर खड़ा किया था। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने कहर बरपाते हुए बांग्लादेशी बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी थी.
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और बांग्लादेश के बीच चेन्नई में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है। भारत ने अपनी दूसरी पारी में अभी तक तीन विकेट खोकर 81 रन बना लिए हैं। तीसरे दिन टीम इंडिया इसी स्कोर से शुरुआत करेगी। उसके बाद अभी तक 308 रनों की बढ़त है जिसे वो 400 के पार पहुंचाना चाहेगी।
ऋषभ पंत 12 और शुभमन गिल 33 रन बनाकर खेल रहे हैं। इन दोनों से बड़ी पारियों की उम्मीद होगी। पहली पारी में दोनों बल्लेबाज फेल रहे थे। भारत ने पहली पारी में 376 रन बनाए थे और बांगलादेश को पहली पारी में 149 रनों पर ढेर कर दिया था।
IND vs BAN: गिल का शतक
शुभमन गिल ने अपना शतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 60वें ओवर की चौथी गेंद पर एक रन लेकर अपना शतक पूरा किया। ये उनके टेस्ट करियर का पांचवां शतक है।
IND vs BAN: पंत आउट
शतक पूरा करने के बाद पंत आउट हो गए हैं। 56वें ओवर की तीसरी गेंद पर मिराज ने अपने ही फॉलोथ्रो में पंत का कैच लपका। इसी के साथ भारत ने अपना चौथा विकेट खो दिया है।
पंत- 109 रन, 128 गेंद 13x4 4x6
IND vs BAN: पंत ने पूरा किया शतक
ऋषभ पंत ने शाकिब अल हसन की गेंद पर एक रन लेकर अपना शतक पूरा कर लिया। ये पंत के टेस्ट करियर का छठा शतक है। पंत ने 124 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया।
IND vs BAN: पहले सेशन का खेल खत्म
तीसरे दिन के पहले सेशन का खेल खत्म हो गया है। भारत ने तीन विकेट खोकर 205 रन बनाए हैं। इस सेशन में भारत ने एक भी विकेट नहीं खोया। टीम इंडिया ने अपनी बढ़त को मजबूत करते हुए 432 रनों तक पहुंचा दिया है। पंत और गिल इस समय विकेट पर हैं और दोनों शतक के करीब हैं। पंत 82 और गिल 86 रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs BAN: पंत को मिला जीवनदान
अर्धशतक के बाद तूफानी बल्लेबाजी कर रहे ऋषभ पंत को जीवनदान मिला है। 49वें ओवर की आखिरी गेंद पर पंत ने शाकिह अल हसन पर बड़ा शॉट खेलना चाहा लेकिन शांतो ने उनका कैच छोड़ दिया।
IND vs BAN: पंत का अर्धशतक पूरा
ऋषभ पंत ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। 44वें ओवर की तीसरी गेंद पर एक रन लेकर पंत ने अपने 50 रन पूरे किए और इसी के साथ टीम के 150 रन भी पूरे किए।
IND vs BAN: गिल का अर्धशतक
गिल ने मिराज की गेंद पर छक्का मारकर अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके लिए उन्होंने 79 गेंदों का सामना किया।
IND vs BAN: भारत का शतक पूरा
भारत के 100 रन पूरे हो गए हैं। ऋषभ पंत ने 29वें ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका मार टीम का शतक पूरा किया।
IND vs BAN: तीसरे दिन का खेल शुरू
भारत और बांग्लादेश के बीच चेन्नई में खेले जा रहे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। पंत और गिल मैदान पर हैं। मेहेदी हसन मिराज दिन का पहला ओवर फेंक रहे हैं।
IND vs BAN: गिल-पंत पर नजरें
भारतीय टीम तीसरे दिन की शुरुआत तीन विकेट के नुकसान पर 81 रनों के साथ करेगी। इस दिन सभी की नजरें शुभमन गिल और ऋषभ पंत पर होंगी। दोनों ही बल्लेबाज पहली पारी में फेल रहे थे। दूसरी पारी में वह बड़ी पारी खेलने की कोशिश में होंगे।