भारतीय टीम ने ग्रहण की वजह से प्रैक्टिस में की देरी, खिलाड़ियों ने मंदिर में की पूजा-पाठ
भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले चंद्र ग्रहण के कारण अपना अभ्यास सत्र स्थगित कर दिया। खिलाड़ियों ने इसे अशुभ मानते हुए प्रैक्टिस टाल ...और पढ़ें

भारतीय क्रिकेट टीम
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले सेमीफाइनल मैच के लिए अपना अभ्यास सत्र स्थगित कर दिया। इसका कारण चंद्र ग्रहण था। टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला 5 मार्च को खेलना है। मैच में जीत हासिल करने वाली टीम को फाइनल का टिकट मिलेगा लेकिन रीति-रिवाज को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों ने अभ्यास नहीं करने का फैसला किया और प्रैक्टिस को टाल दिया।
टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ अहम मुकाबले में जीत हासिल करने के बाद मुंबई पहुंची। भारतीय टीम सोमवार को मुंबई पहुंची और एक दिन का विश्राम किया। इसके बाद मंगलवार को अभ्यास करना था लेकिन चंद्र ग्रहण की वजह से 6 बजे होने वाले अभ्यास को टाल दिया गया। खिलाड़ियों ने मंदिर में भी दर्शन किए।
टीम इंडिया के अभ्यास में देरी
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय टीम को शाम 6 बजे अभ्यास करना था लेकिन चंद्र ग्रहण की वजह से इसे टाल दिया गया। प्लेयर्स ने इसे अशुभ समय माना और 6 बजे होने वाले अभ्यास को एक घंटे आगे बढ़ा दिया गया। टीम इंडिया के प्लेयर्स को भारतीय समयानुसार शाम 6:47 बजे प्रैक्टिस शुरू करना था लेकिन खिलाड़ियों ने इसे अशुभ समय बताया और अभ्यास करने से इनकार कर दिया।
चंद्र ग्रहण के दौरान खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ रीति रिवाजों का पालन किया। इस दौरान सभी ने मंदिरो में दर्शन किए। कप्तान सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा और गौतम गंभीर ने इस दौरान कई मंदिरों में दर्शन किए। भारतीय टीम ने अशुभ समय का हवाला देकर चंद्र ग्रहण के दौरान अभ्यास करने से इनकार किया लेकिन इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण मौजूद नहीं है कि इस दौरान का समय अशुभ होता है।
इंग्लैंड का वानखेड़े में रिकॉर्ड
इंग्लैंड की टीम ने वानखेड़े स्टेडियम में अब तक 6 टी20 मैच खेले हैं, जिनमें से 3 में जीत हासिल की है। इसके अलावा तीन मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। अगर भारतीय टीम की बात करें, तो टीम इंडिया 2017 के बाद से यहां पर कोई भी मैच नहीं हारी है। तो वहीं पिछले दो सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए हैं, जिसमें एक बार इंग्लिश टीम ने, जबकि एक बार भारत ने बाजी मारी है। तो वहीं इन दोनों टीमों के बीच जिस भी टीम ने सेमीफाइनल जीता है, उसने पिछले दो वर्ल्ड कप में ट्रॉफी उठाई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।