Trending

    IND vs ENG Semi Final Weather: वानखेड़े में बारिश बनेगी विलेन? अगर धुला भारत-इंग्लैंड का सेमीफाइनल मैच तो किसे होगा फायदा?

    Updated: Wed, 04 Mar 2026 11:51 PM (IST)

    भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। न्यूजीलैंड की टीम ने सेमीफाइनल मैच में साउथ अफ् ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    IND vs ENG Weather: बारिश हुई तो क्या बाहर हो जाएगी टीम इंडिया?

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND vs ENG Weather Update। टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आज यानी 5 मार्च को मुंबई के प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत और इंग्लैंड की टीमें लगातार तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगी। क्रिकेट फैंस की नजरें इस 'हाई-वोल्टेज' मैच पर टिकी हैं, लेकिन मैच से पहले एक बार जान लेते हैं कि मुंबई का आज का मौसम कैसा रहने वाला है?

    बारिश हुई तो क्या बाहर हो जाएगी टीम इंडिया?

    आईसीसी ने सेमीफाइनल के लिए 6 मार्च को रिजर्व-डे रखा है। नियम के अनुसार, अगर 5 मार्च को बारिश के कारण मैच नहीं हो पाता या अधूरा रहता है, तो उसे रिजर्व-डे पर पूरा किया जाएगा।

    लेकिन, अगर 5 और 6 मार्च दोनों दिन मौसम खराब रहता है और मैच रद हो जाता है, तो इंग्लैंड फाइनल में पहुंच जाएगा। इसका कारण यह है कि इंग्लैंड ने सुपर-8 राउंड में अपने सभी 3 मैच जीते हैं, जबकि भारत ने 3 में से केवल 2 मैच ही जीते (दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार के कारण) थे। सुपर-8 में बेहतर प्रदर्शन और नेट रन रेट के आधार पर इंग्लैंड को फायदा मिलेगा।

    वानखेड़े की पिच का कैसा रहेगा मिजाज?

    वानखेड़े की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है। यहां 190 से 220 रनों का स्कोर बनना आम बात है। हालांकि, सही लाइन-लेंथ पर गेंदबाजी करने वाले तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। मुंबई का मौसम आज साफ रहने की उम्मीद है। दिन का तापमान 26 डिग्री सेलिसियस और रात में 23 डिग्री सेलसियस के आसपास रहेगा। बारिश की कोई भविष्यवाणी नहीं की गई है, जिससे पूरे मैच की उम्मीद है।

    IND vs ENG: हेड-टू-हेड

    कुल मैच: 29 

    भारत जीता: 17

    इंग्लैंड जीता: 12

    वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के इतिहास की बात करें तो 2022 में इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से हराया था, जबकि 2024 के सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 68 रनों से शिकस्त देकर बदला पूरा किया था। अब स्कोर 1-1 की बराबरी पर है।

    IND vs ENG: दोनों टीमों का स्क्वाड

    भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह।

    इंग्लैंड टीम: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, बेन डकेट, ल्यूक वुड, जोश टंग, जेमी ओवरटन।

    यह भी पढ़ें- IND vs ENG Head To Head: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 में कैसा है भारत का रिकॉर्ड? सेमीफाइनल की जंग से पहले क्या कहते हैं आंकड़े

    यह भी पढ़ें- 'मुझे नहीं लगता...', IND vs ENG सेमीफाइनल मैच से पहले कप्तान हैरी ब्रूक का बड़ा दावा, इंडिया के लिए बजी खतरे की घंटी!