IND vs NZ 2nd T20I Playing-11: वैभव सूर्यवंशी का इंतजार खत्म, ईशान किशन की जगह मिला मौका; टीम इंडिया ने किए दो बदलाव
भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टी20 मैच में दो बदलावों के साथ उतरी है। वैभव सूर्यवंशी को टीम में मौका मिला है।
-1792824487513_m.webp)
भव सूर्यवंशी को टीम में मिला मौका

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने शनिवार को क्राइस्टचर्च के हेग्ले ओवल मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टी20 मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया इस मैच में दो बदलावों के साथ उतरी है।
ईशान किशन चोट के कारण इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। उन्हें पहले मैच में ग्रोइन में चोट लगी थी। बीसीसीआई ने कल ही उनके न खेलने की जानकारी दे दी थी। वहीं, मयंक यादव को भी टीम में मौका नहीं मिला है।
वैभव को मिली जगह
ईशान किशन की जगह युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में जगह मिली है। वैभव के खेलने का इंतजार सभी को था। वह एशियन गेम्स में लगातार खेल रहे थे, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ उनको मौका नहीं मिला था। उनको न खिलाने पर सवाल भी उठ रहे थे। हालांकि, ईशान किशन की चोट ने वैभव के लिए प्लेइंग-11 के दरवाजे खोल दिए। वहीं, मयंक की जगह प्रिंस यादव को शामिल किया गया है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत- श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।
न्यूजीलैंड- मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, टिम सेइफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, मिचेल ब्रेसवेल, नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन।
यह भी पढ़ें- IND vs NZ: भारतीय टीम ने किया ईशान किशन के रिप्लेसमेंट का एलान, 21 साल के युवा की लगी लॉटरी
