Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs ZIM: 647 दिन बाद टीम इंडिया में लौटेगा खूंखार गेंदबाज, तोड़ न दे जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों के हाथ पैर!

    Updated: Tue, 21 Jul 2026 02:34 PM (IST)

    भारतीय क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे दौरे के लिए एक खूंखार गेंदबाज को मौका दिया है। इस गेंदबाज के आगे जिम्बाब्वे के बल्लेबाज निश्चित तौर पर खौफ में होंगे। ...और पढ़ें

    टीम इंडिया में लौटेगा खूंखार गेंदबाज

    टीम इंडिया में लौटेगा खूंखार गेंदबाज

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड में मिली निराशा को भुलाकर अब जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। श्रेयस अय्यर जब से भारत की टी20 टीम के कप्तान बने हैं तब से टीम ने एक भी जीत हासिल नहीं की है। यहां अय्यर अपना खाता खोलना चाहेंगे, लेकिन इन सब के बीच एक खूंखार गेंदबाज की वापसी पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

    इस खिलाड़ी को काफी समय से देखा जा रहा है, लेकिन चोट के कारण इस गेंदबाज का करियर अभी तक अच्छी तरह से उड़ान नहीं भर पाया है। इस गेंदबाज का नाम है मयंक यादव। मयंक को भारतीय गेंदबाजी का भविष्य माना जा रहा है और अगर वह अपने फॉर्म में रहे तो किसी भी बल्लेबाजी क्रम को परेशान कर सकते हैं।

    हवा से बातें करती हैं मयंक की गेंदें

    भारत में जब कोई तेज गेंदबाज निकलकर आता है तो उसकी सीम, स्विंग, लाइन-लैंग्थ की तारीफ होती है क्योंकि भारत से अधिकतर गेंदबाज इन्हीं खासियत के साथ आते हैं, लेकिन मयंक के पास कुछ अलग है और वो है उनकी स्पीड। उनकी रफ्तार भरी गेंदें हवा से बातें करती हैं जो कई बार बल्लेबाजों को नजर तक नहीं आती हैं। आईपीएल में वह 156.7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंक चुके हैं। ये गेंद उन्होंने साल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स से खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ फेंकी थी।

    वह आसानी से 150 की स्पीड छू सकते हैं और ऐसे में वह जिम्बाब्वे के गेंदबाजों के लिए खतरा बन सकते हैं। जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों को इतनी तेज गेंदें खेलने की आदत नहीं है ऐसे में ये डर हमेशा बना रहेगा कि मयंक की गेंद पर वह चोटिल न हो जाएं।

    खबरें और भी

    647 दिनों बाद वापसी

    मयंक भारत के लिए डेब्यू कर चुके हैं। उन्होंने अपना पहला मैच छह अक्टूबर 2024 को बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। इसी टीम के खिलाफ उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी मैच इसी सीरीज में 12 अक्टूबर को खेला था। अगर वह 23 तारीख को खेलते हैं तो 647 दिनों बाद उनकी टीम इंडिया में वापसी होगी। मयंक ने भारत के लिए तीन टी20 खेले हैं और चार विकेट लिए हैं। उनकी चोटों का जो इतिहास रहा है उसे देखते हुए टीम मैनेजमेंट को ये चिंता जरूर रहेगी कि वह दोबारा चोटिल न हो जाएं।

    यह भी पढ़ें- IND vs ZIM 1st T20 Playing-11: वैभव सूर्यवंशी मचाएंगे तूफान, 2 खिलाड़ियों का होगा डेब्यू!

    यह भी पढ़ें- IND vs ZIM T20 Live Streaming: बदल जाएगा भारतीय टीम के मैचों का समय और चैनल, जानिए कहां ले सकते हैं फ्री में लुत्फ