Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ बतौर कप्तान पहली जीत के लिए बेताब होंगे श्रेयस अय्यर, वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी नजरें

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 10:06 PM (IST)

    श्रेयस अय्यर जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज में बतौर कप्तान अपनी पहली जीत दर्ज करने को बेताब हैं, जहां युवा वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पर सबकी नि ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    पीटीआई, हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिंबाब्वे के विरुद्ध तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में गुरुवार को उतरेगी। कप्तान के रूप में पहले सात टी-20 मैचों में से आयरलैंड और इंग्लैंड के विरुद्ध छह गंवा चुके अय्यर के पास टीम को जीत की राह पर लौटाने का यह सुनहरा मौका है।

    जिंबाब्वे के विरुद्ध जीत अपेक्षित है लेकिन अगर हार गए तो उस ड्रेसिंग रूम की हालत का अनुमान ही लगाया जा सकता है जिसमें 15 वर्ष के वैभव सूर्यवंशी भी हैं। भारत ने इस दौरे के लिये वीवीएस लक्ष्मण को कोच के रूप में भेजा है जिनकी शख्सियत आक्रामक कोच गौतम गंभीर से एकदम उलट है। ऐसा नहीं है कि गंभीर जीतना नहीं चाहेंगे लेकिन अंतिम एकादश के साथ प्रयोग करने की उनकी आदत गंभीर की तुलना में कम है।

    वैभव-अभिषेक करेंगे पारी का आगाज

    एक बार फिर नजरें वंडर ब्वॉय सूर्यवंशी पर होंगी जो अभिषेक शर्मा के साथ पारी का आगाज करेंगे क्योंकि संजू सैमसन को टीम में जगह नहीं मिली है। हरारे स्पोटर्स क्लब से अभिषेक और सूर्यवंशी की पुरानी यादें जुड़ी है। अभिषेक ने इसी मैदान पर पदार्पण किया था और दूसरे मैच में पहला टी-20 शतक भी यहीं लगाया था।

    सूर्यवंशी ने छह फरवरी को इस मैदान पर इंग्लैंड की अंडर 19 टीम के विरुद्ध जूनियर विश्व कप फाइनल में शतक लगाया था। इस सीरीज में नए गेंदबाजी आक्रमण को आजमाने का लक्ष्य था लेकिन वर्तमान खराब प्रदर्शन के कारण अब इसे हर हालत में जीतना जरूरी हो गया है।

    खबरें और भी

    भारतीय बल्लेबाजों को आ सकती है दिक्कतें

    हरारे स्पोटर्स क्लब की पिच में नमी और उछाल रहता है जिससे भारतीय बल्लेबाजों को दिक्कतें आ सकती है। ब्लेसिंग मुजरबानी और रिचर्ड एनगारवा के तेज आक्रमण का सामना करना भारतीय बल्लेबाजों के लिये आसान नहीं होगा। उपकप्तान तिलक वर्मा पांचवें नंबर पर सहज नहीं दिख रहे हैं जो टी-20 में तीसरे नंबर के अच्छे बल्लेबाज हैं लेकिन ईशान किशन को इस क्रम पर उतारा जा रहा है। पांचवें नंबर पर रिंकू सिंह बेहतर विकल्प हैं लेकिन उपकप्तान को बाहर करना आसान नहीं होगा। भारत के सामने असली चुनौती हर्ष दुबे, शिवम दुबे और सूर्यांश शेडगे में से एक को चुनने की है। तीनों में से कोई भी शुद्ध हरफनमौला नहीं है।

    ऐसे में तीनों को भी उतारा जा सकता है। शिवम को सीम और स्विंग गेंदबाजी के सामने बतौर बल्लेबाज परेशानी आई है। लेकिन उन्हें दो टी-20 विश्व कप जीतने का अनुभव है। वहीं शेडगे की गेंदबाजी अपेक्षा के अनुरूप नहीं है तो हर्ष अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पा रहे हैं। गंभीर की पसंद हरफनमौला रहे हैं लेकिन लक्ष्मण की सोच अलग है। वह पुछल्ले बल्लेबाजों की कतार नहीं रख सकते क्योंकि मयंक यादव, अशोक शर्मा, प्रिंस यादव और यश ठाकुर जैसे तेज गेंदबाज बल्लेबाजी नहीं कर पाते।

    जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम

    श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अशोक शर्मा, रवि बिश्नोई, प्रभसिमरन सिंह, रिंकू सिंह।

    जिंबाब्वे की टीम

    सिकंदर यादव (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रियान बर्ल, तनाका शिवांगा, बेन कुरेन, ब्राड इवांस, वेसले माधेवेरे, टी मारूमनी, वेलिंगटन मसाकाजा, ब्लेसिंग मुजरबानी, डियोन मायर्स, रिचर्ड एनगारवा, न्यूमैन एन, मिल्टन शुम्बा, टी सिगा।

    यह भी पढ़ें- IND vs ZIM: युवराज सिंह को पीछे छोड़ने की दहलीज पर शिवम दुबे, जिम्बाब्वे के खिलाफ रच सकते हैं इतिहास

    यह भी पढ़ें- IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I सीरीज से पहले डर में श्रेयस अय्यर! आयरलैंड के खिलाफ मिली हार आई याद