Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ENG-W vs IND-W 3rd T20I ODI Live Streaming: सीरीज के साथ वर्ल्ड कप की तैयारी भी दांव पर, यूं देखें भारत-इंग्लैंड का आखिरी टी20 मैच

    Updated: Tue, 02 Jun 2026 04:29 PM (IST)

    भारत और इंग्लैंड महिला टीमों के बीच टी20 सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज खेला जाएगा। फिलहाल दोनों टीमें सीरीज में 1-1  की बराबर पर है। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    ENG-W vs IND-W 3rd T20I Live Streaming: कैसे देखें इंग्लैंड बनाम भारतीय महिला टीम का तीसरा टी20आई मैच

    HighLights

    1. भारतीय महिला टीम का इंग्लैंड महिला टीम से आज निर्णायक टी20आई मैच

    2.  2 जून को काउंटी ग्राउंड, टॉन्टन में खेला जाना है भारत-इंग्लैंड महिला टीम का तीसरा मैच

    3. कहां देखें इंग्लैंड बनाम भारतीय महिला टीम का तीसरा टी20आई मैच?

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND W vs ENG W 3rd T20I Live Streaming: भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच खेली जा रही टी20I सीरीज का आज निर्णायक मुकाबला है। दोनों टीमें एक-एक मैच जीत चुकी हैं और आज होने वाला तीसरा मुकाबला सीरीज का विजेता तय करेगा, लेकिन भारतीय टीम का लक्ष्य सिर्फ सीरीज जीतना ही नहीं, बल्कि महिला टी20 विश्व कप से पहले अपनी सबसे बड़ी कमजोरी दूर करना है।

    सीरीज के शुरुआती दो मैच से ये देखने को मिला है कि भारत का टॉप ऑर्डर रन बना रहा है, लेकिन पारी के आखिरी ओवर में टीम उस तेजी से रन नहीं जुटा पा रहा, जिसकी बड़े टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा जरूरत होती है।

    फिनिशिंग में फंस रही टीम इंडिया की नैया

    भारत और इंग्लैंड महिला टीम के बीच खेली जा रही टी20आई सीरीज में भारत की सबसे भरोसेमंद बैटर यास्तिका भाटिया बनकर उभरी हैं। पहले टी20आई मैच में उनके बल्ले से अर्धशतक निकला और दूसरे मैच में उन्होंने अहम पारी खेली थी, जिससे टॉप ऑर्डर को मजबूती मिली थी।

    जेमिमा रोड्रिग्ज ने भी बैट से प्रभाव छोड़ा था, जबकि स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा दूसरे मैच में 32 और 22 रन क्रमश: बनाकर आउट हुईं, लेकिन दोनों मैच में टीम ने मजबूत स्थिति से आखिरी ओवरों में गति खो दी। खासकर फिनिशिंग की जिम्मेदारी संभालने वाली ऋचा घोष अभी तक अपने अंदाज में नजर नहीं आई।

    खबरें और भी

    हरमनप्रीत पर होगी सबसे बड़ी नजर

    अगर भारत को इंग्लैंड की मजबूत टीम के खिलाफ बड़ा स्कोर खड़ा करना है, तो कप्तान हरमनप्रीत कौर की भूमिका बेहद अहम होगी। महिला क्रिकेट में 190 से 200 रन का स्कोर अक्सर मैच का रुख तय कर देता है।

    हरमनप्रीत उन चुनिंदा भारतीय बल्लेबाजों में शामिल हैं जो कुछ ओवरों में मुकाबले का चेहरा बदल सकती हैं। ऐसे में टीम चाहेगी कि कप्तान सिर्फ शुरुआत न करें, बल्कि अंत तक टिककर मैच पर अपनी छाप छोड़ें।

    इंग्लैंड की मुश्किलें भी कम नहीं

    भारत की तरह इंग्लैंड की बल्लेबाजी भी पूरी तरह संतुलित नहीं दिखी है। दो मैचों में एमी जोन्स की पारी को छोड़ दें तो कोई भी बल्लेबाज बड़ी और निर्णायक पारी नहीं खेल सका।

    मेजबान टीम को भी इस बात की चिंता होगी कि अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में कैसे बदला जाए। यही वजह है कि निर्णायक मुकाबले में दोनों टीमों की नजर सिर्फ जीत पर नहीं, बल्कि अपनी बल्लेबाजी इकाई को सही दिशा देने पर भी होगी।

    IND-W vs ENG-W T2O: तीसरे टी20I मैच की अहम जानकारी

    • मैच: भारत महिला बनाम इंग्लैंड महिला, तीसरा टी20

    • समय: रात 11:00 बजे (भारतीय समयानुसार)

    •  सीरीज स्थिति: 1-1 से बराबरी पर

    •  दांव पर: सीरीज जीत और वर्ल्ड कप से पहले अहम आत्मविश्वास

    IND-W vs ENG-W 3rd T20I Live Streaming: 

    इंग्लैंड और भारत के बीच T20 इंटरनेशनल मैच आज यानी 2 जून को काउंटी ग्राउंड, टॉन्टन में रात 11:00 बजे से खेला जाएगा।

    इंग्लैंड बनाम भारत तीसरा महिला टी20आई मैच LIVE कैसे देखें?

    इंग्लैंड और भारत के बीच T20 इंटरनेशनल मैच SonyLIV पर स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध होगा। इस मैच को Sony Sports 1 पर, और क्षेत्रीय भाषाओं में Sony Sports 3 और 4 पर भी LIVE देखा जा सकता है।