यास्टिका भाटिया को मिली बड़ी जिम्मेदारी, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ संभालेंगी कमान
भारतीय महिला चयन समिति ने ऑस्ट्रेलिया-ए के आगामी भारत दौरे के लिए टीम घोषित की है। अनुष्का शर्मा टी-20 में ...और पढ़ें
-1787892378908_m.webp)
यास्तिका भाटिया को मिली बड़ी जिम्मेदारी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
पीटीआई, नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की महिला चयन समिति ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया-ए के आगामी भारत दौरे के लिए टीम की घोषणा की जिसमें अनुष्का शर्मा तीन मैच की टी-20 सीरीज में भारत-ए की कप्तानी करेंगी जबकि यस्तिका भाटिया वनडे और बहुदिवसीय टीम की अगुआई करेंगी।
सयाली सतघरे टी-20 में उपकप्तान होंगी जबकि अनुष्का वनडे और बहुदिवसीय प्रारूप में उपकप्तान होंगी। दौरा 12 सितंबर से शुरू होगा और इसमें तीन टी-20, तीन वनडे तथा चार दिवसीय एक मैच शामिल है।
ऐसा है शेड्यूल
टी-20 मैच न्यू चंडीगढ़, वनडे मुकाबले मोहाली के पीसीए स्टेडियम और चार दिवसीय मैच धर्मशाला में खेला जाएगा। टी-20 मुकाबले 12, 15 और 17 सितंबर को न्यू चंडीगढ़ में होंगे। वनडे मैच 20, 23 और 25 सितंबर को मोहाली में खेले जाएंगे जबकि चार दिवसीय मुकाबला 29 सितंबर से दो अक्टूबर तक धर्मशाला में होगा।
ऐसी हैं टीमें
टी-20 के लिए भारत ए टीम: अनुष्का शर्मा (कप्तान), सयाली सतघरे, वृंदा दिनेश, सुजाता डे, तेजल हसबनिस, निक्की प्रसाद, शिप्रा गिरी, श्वेता सहरावत, उमा छेत्री, तनुजा कंवर, मीनू मणि, वैष्णवी शर्मा, जिंतिमनी कलिता, शबनम शकील, सिमरन दिल बहादुर।
वनडे टीम: यस्तिका भाटिया (कप्तान), अनुष्का शर्मा, वृंदा दिनेश, प्रिया पूनिया, तनिषा सिंह, तेजल हसबनिस, निक्की प्रसाद, उमा छेत्री, मीनू मणि, अमनदीप कौर, वैष्णवी शर्मा, सयाली सतघरे, जिंतिमनी कलिता, शबनम शकील, अक्षिता भगत।
बहुदिवसीय टीम: यस्तिका भाटिया (कप्तान), अनुष्का शर्मा, शुभा सतीश, प्रिया पूनिया, तनिषा सिंह, तेजल हसबनिस, निक्की प्रसाद, ममता माडिवाला, सुश्री दिब्यदर्शिनी, शुचि उपाध्याय, वैष्णवी शर्मा, सयाली सतघरे, जिंतिमनी कलिता, शबनम शकील, अक्षिता भगत।
यह भी पढ़ें- लॉर्ड्स मैदान पर जीत का अध्याय, भारत की बेटियों को मिली सपने देखने की आजादी
यह भी पढ़ें- IND W vs SA W T20I: साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया का एलान, अनुष्का शर्मा को डेब्यू का मौका; ये दो स्टार बाहर
