Trending

    IND vs ENG: 'सबकुछ' बिगाड़ देगी एक गलती, भारत को अभिषेक शर्मा को बाहर करने का 'बोल्‍ड फैसला' लेने की जरूरत

    By Abhishek TripathiEdited By: Abhishek Nigam
    Updated: Wed, 04 Mar 2026 04:00 AM (IST)

    अभिषेक की जगह संजू और ईशान को देना चाहिए ओपनिंग में मौका। सेमीफाइनल में रिंकू सिंह की वापसी निचले क्रम को कर देगी मजबूत। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    अभिषेक की जगह संजू-ईशान को मिले ओपनिंग का मौका

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    अभिषेक त्रिपाठी, जागरण मुंबई। भारतीय टीम टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है और दो जीत हासिल करके वह इतिहास बना भी सकती है और उसे बदल भी सकती है क्योंकि अब तक कोई भी टीम न ही अपने खिताब को बरकरार रख पाई है और न ही अपने घर पर इस ट्रॉफी को जीत पाई है।

    सूर्यकुमार यादव की टीम के पास ऐसा करने का मौका है। हालांकि एक गलती सबकुछ बिगाड़ सकती है। ऐसे में भारतीय टीम को गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के विरुद्ध होने वाले सेमीफाइनल से पहले अपने संयोजन पर काम करना होगा।

    अभिषेक की समस्या

    भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में चार लीग और तीन सुपर-8 के मैच खेले हैं। इसमें छह मैच अभिषेक शर्मा ने खेले हैं, जिसमें तीन में वह शून्य पर आउट हुए हैं। पेट में संक्रमण के कारण वह नामीबिया के विरुद्ध मैच नहीं खेल पाए थे।

    जब चेन्नई में जिंबाब्वे के विरुद्ध उन्होंने अर्धशतक लगाया तो लगा कि वह फॉर्म में आ गए हैं, लेकिन कोलकाता के ईडन गार्डेंस में वेस्टइंडीज के विरुद्ध वह जिस तरह 11 गेंद पर 10 रन बनाकर आउट हुए उससे लगा कि उनके साथ सबकुछ सही नहीं चल रहा। उन्होंने दो आसान कैच भी छोड़े।

    आउट ऑफ द बॉक्‍स सोच की जरूरत

    अब देखना ये है कि क्या कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव अगले मैच में अभिषेक को ही ओपनिंग में मौका देते हैं या कुछ आउट ऑफ द बॉक्स सोचते हैं। क्योंकि अगर सेमीफाइनल में भी अभिषेक ने रन नहीं बनाए तो फाइनल में एकादश में बदलाव करना थोड़ा ट्रिकी हो जाएगा। अभिषेक ने छह मैच में कुल 80 रन बनाए हैं।

    ओपनिंग में बदलाव

    टी-20 विश्व कप में ईशान किशन ने ओपनर के तौर पर शुरुआत की और उन्होंने शुरुआती चार मैचों में 20, 61, 77 और 18 रन बनाए। वह दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध शून्य पर आउट हुए। ओपनिंग में दाएं-बाएं संयोजन के कारण पिछले दो मैचों में संजू सैमसन को ओपनिंग में उतारा गया जबकि अच्छी फॉर्म में चल रहे ईशान को तीसरे नंबर पर उतारा गया।

    इस दौरान संजू तो पिछले मैच में नाबाद 97 रन की पारी खेलकर फॉर्म में आ गए, लेकिन ईशान पिछले दो मैचों में 38 और 10 रन की पारी ही खेल सके। ऐसे में भारतीय टीम को अपने बल्लेबाजी क्रम में बदलाव की जरूरत है। अगर भारतीय टीम ईशान और सैमसन को ओपनिंग में उतारती है तो दोनों इनफॉर्म ओपनर हो जाएंगे। साथी बाएं-दाएं का संयोजन बना रहेगा।

    अभिषेक को आराम देने से तीसरे नंबर पर सूर्यकुमार और चौथे नंबर हार्दिक उतर सकते हैं। इसके बाद तिलक, शिवम दुबे को मौका मिल सकता है। इससे निचले मध्यक्रम में ताबड़तोड़ बल्लेबाज रिकू सिंह की वापसी हो जाएगी।

    यह भी पढ़ें- IND vs ENG: भारत के लिए सेमीफाइनल में ट्रंप कार्ड साबित होंगे ये 5 खिलाड़ी, अपने दम पर अंग्रेजों को चटाएंगे धूल

    यह भी पढ़ें- भारत के लिए सेमीफाइनल में खतरा बन सकते हैं ये '5 अंग्रेज', कुछ गेंदों में मैच पलटने का रखते हैं दम

    यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: सेमीफाइनल के लिए अंपायरों की घोषणा, भारत-इंग्लैंड मैच में ये दिग्गज संभालेंगे कमान