Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs ZIM T20 Live Streaming: बदल जाएगा भारतीय टीम के मैचों का समय और चैनल, जानिए कहां ले सकते हैं फ्री में लुत्फ

    Updated: Tue, 21 Jul 2026 12:12 PM (IST)

    भारतीय क्रिकेट टीम का अगला दौरा जिम्बाब्वे का है जहां उसे तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। इस सीरीज में वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर नजर आएंगे। जानिए कह ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड दौरे पर टी20 और फिर वनडे सीरीज गंवाने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम अब जिम्बाब्वे के दौरे पर है। इस दौरे पर टीम तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। इस सीरीज में एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी दिखाई देंगे। इंग्लैंड दौरे पर फेल होने के बाद वैभव की नजरें यहां धमाल मचाने की होगी।

    जिम्बाब्वे दौरे पर टीम इंडिया में कई युवा चेहरों को मौका दिया है जिसमें प्रभसिमरन सिंह भी शामिल हैं। देखना होगा कि उन्हें मौका मिलता है या नहीं। साथ ही टी20 टीम के नए कप्तान श्रेयस अय्यर भी अपनी कप्तानी में भारत को पहली जीत दिलाने की कोशिश करेंगे। अभी तक भारत को अय्यर की कप्तानी में जीत नहीं मिली है। जिम्बाब्वे सीरीज में भारतीय फैंस इस बात को लेकर बेसब्र हैं कि मैच कहां देख सकते हैं और किस समय? हम आपको दे रहे हैं पूरी जानकारी।

    भारत और जिम्बाब्वे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

    कब खेला जाएगा भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला टी20 मैच?

    भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला टी20 मैच गुरुवार 23 जुलाई को खेला जाएगा।

    कहां खेला जाएगा भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला टी20 मैच?

    भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला टी20 मैच हरारे में हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा।

    कितने बजे शुरू होगा भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला टी20 मैच?

    भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला टी20 मैच शाम 4:30 बजे शुरू होगा। मुकाबले का टॉस 4 बजे होगा।

    कहां देख सकते हैं भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला टी20 मैच?

    भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला टी20 मैच डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में देख सकते हैं। इसके अलावा Unite8 स्पोर्ट्स नेटवर्क पर भी सीरीज के मैच देखे जा सकते हैं।

    किस एप पर देख सकते हैं भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहले टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?

    भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहले टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैन कोड एप पर देखी जा सकती है।

    यह भी पढ़ें- 'हो गया रिटायरमेंट? कटवाली नाक', Rohit Sharma के शतक के बाद पूर्व क्रिकेटर ने आलोचकों पर जमकर निकाली भड़ास

    यह भी पढ़ें- 'उन्हें बाहर करो या फिर...', रोहित-विराट के साथ BCCI के रवैये पर भड़के युवराज सिंह; गंभीर-अगरकर को भी दी नसीहत

     

     

     

    खबरें और भी