Trending

    'हरमन ब्रिगेड' ने रचा इतिहास, विश्व विजेता भारतीय टीम लॉरेस अवॉर्ड में नामित होने वाली बनी पहली महिला टीम

    Updated: Tue, 03 Mar 2026 10:59 PM (IST)

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम लॉरेस अवॉर्ड के लिए नामित होने वाली पहली महिला टीम बनी। भारत ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Pic Credit- ICC)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    प्रेट्र, मैड्रिड। पिछले साल वनडे विश्व कप जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम को लॉरेस की वर्ष की सर्वश्रेष्ठ टीम के पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। लॉरेस स्पोर्ट ने मंगलवार को नामांकन की पुष्टि की।

    भारतीय टीम इस पुरस्कार के लिए नामित होने वाली पहली महिला क्रिकेट टीम है। हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध सेमीफाइनल में जीत के दौरान महिलाओं के वनडे क्रिकेट के इतिहास के सबसे बड़े लक्ष्य को हासिल किया था।

    भारतीय टीम को इंग्लैंड की महिला फुटबॉल टीम, यूरोपीय राइडर कप टीम, फ्रांस की फुटबॉल लीग की टीम पेरिस सेंट जर्मेन और मैक्लारेन फॉर्मूला वन टीम जैसी बड़ी टीमों के साथ नामित किया गया है।

    लॉरेस स्पोर्ट की ओर से कहा गया, ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध वनडे विश्व कप सेमीफाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सबसे बड़े लक्ष्य (339) को हासिल किया। इसके बाद टीम ने दक्षिण अफ्रीका अफ्रीका के विरुद्ध अपना पहला खिताब जीता और इस पुरस्कार के लिए नामित होने वाली पहली महिला क्रिकेट टीम है।

    इसके साथ ही टीम पुरुष लॉरेस वर्ग के लिए नामित हुए भारतीय खिलाड़‍ियों के खास समूह में शामिल हो गई है जिसमें विनेश फोगाट (2019), नीरज चोपड़ा (2022), और रिषभ पंत (2025) शामिल हैं।

    स्मृति मंधाना वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर

    भारत की आरंभिक बल्लेबाज स्मृति मंधाना ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध हाल ही में संपन्न हुई तीन मैचों की वनडे सीरीज में उम्दा प्रदर्शन की बदौलत मंगलवार को जारी आईसीसी महिला वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गईं। स्मृति के 790 अंक हैं और उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की लौरा वोलवार्ट को पछाड़ा जिनके 782 अंक हैं।

    अपने अंतिम वनडे मुकाबले में शतक जड़ने वाली एलिसा हीली ने 744 अंक के साथ रैंकिंग में चौथे स्थान पर रहते हुए अलविदा कहा। बेथ मूनी तीसरे जबकि एशले गार्डनर (724) पांचवें स्थान पर रहीं।

    भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर नौवें स्थान के साथ शीर्ष 10 में जगह बनाने में सफल रहीं जबकि जेमिमा रोड्रिग्स 12वें स्थान पर हैं। एलेना किंग (775) गेंदबाजी सूची में शीर्ष पर पहुंच गई हैं। उन्होंने लगभग चार साल तक शीर्ष पर रहीं सोफी एकलेस्टोन को पछाड़ा।

    यह भी पढ़ें- भारतीय महिला टीम के ऑस्‍ट्रेलिया दौरे से पहले बुलंद हुए हौसले, धाकड़ Pratika Rawal वनडे सीरीज के लिए लौट आईं

    यह भी पढ़ें- 'Palash Muchhal बिस्‍तर पर अन्‍य महिला के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया', स्‍मृति मंधाना के बचपन के दोस्‍त ने किया सनसनीखेज खुलासा