India- Zimbabwe T20 Series: वैभव सूर्यवंशी जिम्बाब्वे में करेंगे इंग्लैंड की कसर पूरी, बिना कप्तान के टीम इंडिया हुई रवाना
भारतीय क्रिकेट टीम को जिम्बाब्वे में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है और इसके लिए आज कुछ खिलाड़ी रवाना भी हो गए जिसमें वैभव सूर्यवंशी का नाम शामिल है। ...और पढ़ें
-1784451145028_m.webp)
वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया के साथ जिम्बाब्वे रवाना

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच की तैयारी में है जो लॉर्ड्स में खेला जाना है। इस बीच एक टीम इंडिया अपने कप्तान के बिना जिम्बाब्वे रवाना हो गई है। भारत को इंग्लैंड के बाद जिम्बाब्वे में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है।
इस टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम रवाना हो गई है, लेकिन टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर इंग्लैंड में ही हैं। अय्यर भारत की वनडे टीम के उप-कप्तान भी हैं। वह आज तीसरा मैच खेलेंगे और फिर जिम्बाब्वे के लिए निकलेंगे।
वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी नजरें
जिम्बाब्वे दौरे पर टीम में युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है जिनमें वैभव सूर्यवंशी का नाम भी शामिल है। इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच खेलने वाले वैभव प्रभाव नहीं छोड़ पाए। किसी भी मैच में उनके बल्ले से 20 रन भी नहीं निकले। ऐसे में उनकी प्रतिभा पर सवाल उठे। वैभव अब जिम्बाब्वे जा रहे हैं। इंग्लैंड की तुलना में जिम्बाब्वे काफी कमजोर टीम है और वैभव की कोशिश होगी कि इस टीम के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन कर वह आत्मविश्वास हासिल करें जो बड़ी टीमों के खिलाफ उनको काम आएगा।
बीसीसीआई ने जिम्बाब्वे रवाना हुए खिलाड़ियों की फोटो एक्स पर पोस्ट की है जिसमें वैभव भी दिख रहे हैं। उनके अलावा उप-कप्तान तिलक वर्मा, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह, रवि बिश्नोई भी दिख रहे हैं।
नए कोच के साथ रवाना टीम
जिम्बाब्वे दौरे पर गौतम गंभीर टीम के कोच के तौर पर नहीं जाएंगे। उनकी जगह वीवीएस. लक्ष्मण को ये जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह भी आज टीम के साथ जिम्बाब्वे निकले। कप्तान अय्यर तीसरा मैच खेलने के बाद निकलेंगे। सिर्फ अय्यर ही नहीं वनडे टीम में कुछ और खिलाड़ी हैं जो जिम्बाब्वे सीरीज के लिए चुने गए हैं। वह भी बाद में जिम्बाब्वे निकलेंगे। इनमें ईशान किशन, प्रिंस यादव, शिवम दुबे के नाम शामिल हैं।
खबरें और भी
ऐसा शेड्यूल
पहला टी20- 23 जुलाई, हरारे
दूसरा टी20- 25 जुलाई, हरारे
तीसरा ट20- 26 जुलाई, हरारे
यह भी पढ़ें- हनुमान जी का आशीर्वाद लेकर Vaibhav Suryavanshi ने शुरू की बैटिंग, हेलीकॉप्टर शॉट जड़कर दिखाई अपनी ताकत- Video