IPL 2026 की बेस्ट प्लेइंग-11, शुभमन गिल को नहीं मिली जगह; CSK के इस खिलाड़ी को हुई एंट्री
आईपीएल-2026 का रोमांच अब खत्म हो गया है। आरसीबी ने दूसरी बार खिताब जीता है। हम आपको बता रहे हैं इस सीजन की बेस्ट प्लेइंग-11। ...और पढ़ें

आईपीएल-2026 की बेस्ट प्लेइंग-11 में गिल को नहीं मिली जगह

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल-2026 का रोमांच अब खत्म हो चुका है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने गुजरात टाइटंस को मात देकर खिताब अपने पास ही रखा है। लीग में कई खिलाड़ियों ने दमदार खेल दिखाया और अपनी टीम की सफलता में योगदान दिया। हम आपको आईपीएल के इस सीजन की बेस्ट प्लेइंग-11 के बारे में बताने जा रहे हैं।
इस टीम में युवा खिलाड़ियों का जोश है तो अनुभव को भी जगह दी गई है। अपनी कप्तानी में गुजरात को फाइनल तक ले जाने वाले शुभमन गिल इस टीम में नहीं हैं। वह अपने ही दोस्त अभिषेक शर्मा से मुकाबला हार गए हैं।
आईपीएल-2026 की प्लेइंग-11
वैभव सू्र्यवंशी और अभिषेक शर्मा (ओपनर)
ओपनिंग की जिम्मेदारी इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप जीतने वाले राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा पर होगी। वैभव ने इस सीजन 16 मैचों में 776 रन बनाए जिसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल रहे। अभिषेक के बल्ले से 15 मैचों में 563 रन निकले जिसमें एक शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं।
विराट कोहली (नंबर-3)
आरसीबी को खिताब दिलाने में अहम रोल निभाने वाले और इस सीजन उसके लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विराट कोहली नंबर-3 पर रहेंगे। फाइनल में उनके बल्ले से 75 रनों की पारी निकली। इस सीजन कोहली के बल्ले से 16 मैचों में 675 रन निकले जिसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं।
खबरें और भी
हेनरिक क्लासेन (नंबर-4)
सनराइजर्स हैदाराबाद के तूफानी बल्लेबाज हेनरिक क्लासन को भी इसमें जगह मिली है। वह चौथे नंबर की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके अलावा वह टीम के विकेटकीपर भी होंगे। इस सीजन क्लासेन ने 15 मैचों में 160 के स्ट्राइक रेट और 48 के औसत से 624 रन बनाए। उनके बल्ले से छह अर्धशतक निकले
रजत पाटीदार- कप्तान (नंबर-5)
इस टीम की कप्तानी रजत पाटीदार के जिम्मे होगी जिन्होंने आरसीबी के खिताबी सूखे को खत्म किया है। वह नंबर-5 पर बल्लेबाजी करेंगे। रजत इस सीजन आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहे। 15 मैचों में उनके बल्ले से 501 रन निकले जिसमें पांच अर्धशतक शामिल रहे।
क्रुणाल पांड्या (नंबर-6)
अपने बल्ले और गेंद से आरसीबी की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले क्रुणाल पांड्या भी इस टीम का हिस्सा हैं। बतौर स्पिनर वह टीम में रहेंगे और निचले क्रम में बल्लेबाजी को गहराई देने का काम करेंगे।
राशिद खान (नंबर-7)
राशिद खान इस टीम के मुख्य स्पिनर रहेंगे। टी20 में उनके जैसे गेंदबाज को बाहर रखना मुश्किल होता है। राशिद की फिरकी किसी भी बल्लेबाज को परेशान कर सकती है। फाइनल में भी उन्होंने अपना कमाल दिखाया था। इस सीजन उन्होंने 17 मैचों में 21 विकेट अपने नाम किए।
भुवनेश्वर कुमार (नंबर-8)
अपनी स्विंग गेंदबाजी से आरसीबी की जीत में अहम रोल निभाने भुवनेश्वर कुमार भी इस टीम का हिस्सा हैं। भुवनेश्वर कुमार इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहे हैं। उन्होंने इस सीजन 16 मैचों में 28 विकेट लिए हैं।
जोफ्रा आर्चर (नंबर-9)
वैभव के अलावा राजस्थान को दूसरे क्वालिफायर तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाने वाले जोफ्रा आर्चर भी इस टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने इस सीजन 16 मैचों में 25 विकेट लिए।
कागिसो रबाडा (नंबर-10)
इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट लेकर पर्पल कैप जीतने वाले गुजरात टाइटंस के कगिसो रबाडा भी इस टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने इस सीजन 17 मैचों में 29 विकेट अपने नाम किए।
अंशुल कम्बोज (नंबर-11)
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इस सीजन शानदार गेंदबाजी करने वाले अंशुल कम्बोज को भी इस टीम में जगह मिली है। उन्होंने इस सीजन 14 मैचों में 21 विकेट लिए हैं।
यह भी पढ़ें- RCB दूसरी बार बना IPL चैंपियन तो जश्न मनाने वाले फैंस हुए बेकाबू, सड़कें जाम देख पुलिस ने बरसाई लाठियां - Video
यह भी पढ़ें- Vaibhav Suryavanshi को जल्द मिलेगा इंडिया डेब्यू का मौका? BCCI के एक बयान ने करोड़ों भारतीयों का जीता दिल
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।