Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    GT vs KKR Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें जीटी बनाम केकेआर का लाइव मैच? डिटेल्स करें नोट

    Updated: Fri, 17 Apr 2026 06:00 AM (IST)

    GT बनाम KKR Live Streaming: आईपीएल 2026 का 25वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच 17 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ख ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    GT vs KKR Live Streaming: कब, कहां और कैसे फ्री में देखें गुजरात बनाम कोलकाता का लाइव मैच

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। GT vs KKR Live Streaming: आईपीएल 2026 का 25वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच 17 अप्रैल को खेला जाना है। ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।  

    गुजरात की टीम ने इस सीजन में अपने शुरुआती दो मैच जीतने के बाद बाद में दो मैचों में हार झेली है और वो आईपीएल 2026 की प्वाइंट्स टेबल में छठे पायदान पर है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने अपने 5 में से 4  मैचों में हार का सामना किया है और एक मैच बारिश की वजह से रद हुआ था, जिसकी वजह से उनके खाते में 1 अंक है। केकेआर की टीम के हालत बेहद खराब है और वो अंक तालिका में सबसे आखिरी पायदान पर मौजूद हैं।

    ऐसे जीटी बनाम केकेआर का लाइव मैच फैंस फ्री में कब, कहां और कैसे देख सकते हैं, आइए जानते हैं।

    GT VS KKR Live Streaming

    • दिन- 17 अप्रैल 2026, शुक्रवार

    • समय- रात 7:30 PM

    • वेन्यू- नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

    GT बनाम KKR हेड-टू-हेड (टी20)

    कुल मैच-4

    केकेआर ने जीते-1

    जीटी ने जीते-3

    बेनतीजा-0

    GT vs KKR का लाइव मैच कहां देखें?

    गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 25वां मैच फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और फोन पर जियो हॉट स्टार ऐप पर देख सकते हैं।

    कैसे GT VS KKR मैच लाइव US और कनाडा में देख सकते हैं?

    गुजरात बनाम कोलकाता का मैच की लाइव स्ट्रीमिंग अमेरिका और कनाडा में फैंस विलो ऐप या स्लिंग टीवी पर देख सकते हैं, जबकि टीवी पर विलो टीवी चैनल पर देख सकते हैं। 

    GT vs KKR Probable Playing XI

    गुजरात टाइटंस (जीटी): साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा

    इम्पैक्ट प्लेयर: शाहरुख खान

    कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर): फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी

    इम्पैक्ट प्लेयर: वैभव अरोड़ा

    यह भी पढ़ें- DC vs GT: झुका सिर, आंखों में आंसू... सिंगल नहीं लेने के फैसले पर खुद को कोस रहे David Miller; देखें वायरल VIDEO

    यह भी पढ़ें- David Miller ने 1 रन लेकर कुलदीप को स्ट्राइक क्यों नहीं दी? ब्रेन फेड मोमेंट के कारण नंबर-1 बनने से चूका डीसी