Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2026 में उम्र को दरकिनार करते हुए धमाल मचाने को तैयार ये 'धुरंधर', धोनी-विराट और रोहित के अलावा लिस्ट में कौन शामिल?

    Updated: Sun, 22 Mar 2026 10:48 PM (IST)

    आईपीएल 2026 में एमएस धोनी, रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ी अपनी उम्र को दरकिनार कर धमाल मचाने को तैयार हैं। यह लेख बताता है कि कैसे ये ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    IPL 2026 के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2026 में 'उम्र सिर्फ एक नंबर है', की कहावत सही साबित करने के लिए कई दिग्गज मैदान पर उतरने वाले हैं। इसमें एमएस धोनी का नाम सबसे ऊपर है, जो 44 साल की उम्र में आईपीएल में खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं। धोनी के अलावा विराट कोहली और रोहित शर्मा भी ऐसे प्लेयर्स की लिस्ट में शामिल हैं, जो सबसे अधिक उम्रदराज हैं और आईपीएल 2026 में खेलेंगे।

    ये खिलाड़ी आगामी सीजन में अपने प्रदर्शन से फैंस को रोमांचित करने के लिए तैयार हैं। अगर रोहित और विराट की बात करें, तो दोनों दिग्गज इस साल की शुरूआत में इंटरनेशनल क्रिकेट में शानदार लय में दिखाई दिए थे। अब आईपीएल 2026 में वे धमाल मचाने को तैयार हैं।

    IPL 2026 के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी-

    1. एमएस धोनी

    चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी आईपीएल 2026 के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। वे इस समय 44 साल के हैं और सीएसके के लिए खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं। धोनी पिछले कुछ सीजन से बैटिंग करने के लिए काफी नीचे आ रहे हैं। पिछले सीजन के दौरान उन्होंने 14 मैचों में 196 रन बनाए थे। हालांकि, आईपीए 2026 में माही अपने बल्ले से जलवा बिखेरना चाहेंगे और चेन्नई को छठा टाइटल दिलाना चाहेंगे।

    2. रोहित शर्मा

    दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा इस समय 38 साल के हैं। रोहित आईपीएल 2026 में धोनी के बाद दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। हिटमैन ने पिछले सीजन शानदार बैटिंग की थी और 418 रन बनाए थे। रोहित उसी फॉर्म को बरकरार रखना चाहेंगे और आईपीएल 2026 में मुंबई को जीत दिलाना चाहेंगे।

    3. विराट कोहली

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए विराट कोहली आईपीएल 2026 में मैदान पर उतरेंगे। कोहली बेंगलुरु को टाइटल डिफेंड कराने में बल्ले से मदद करना चाहेंगे। कोहली फिलहाल 37 साल के हैं और पिछले सीजन भी उन्होंने 657 रन बनाए थे। कोहली इस सीजन को और भी विराट बनाना चाहेंगे और दूसरी बार आरसीबी को ट्रॉफी दिलाना चाहेंगे।

    4. अजिंक्य रहाणे

    कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे 37 साल के हैं। रहाणे बल्ले के साथ पिछले सीजन अच्छा नहीं कर सके थे और अपनी कप्तानी में कोलकाता को प्लेऑफ तक भी नहीं पहुंचा सके थे। ऐसे में दाएं हाथ के बल्लेबाज पिछले सीजन को भुलाकर इस सीजन शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगे।

    5. ईशांत शर्मा

    अनुभवी तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों की लिस्ट में पांचवे स्थान पर हैं। ईशांत इस बार गुजरात टाइटंस का हिस्सा हैं। वे इस सीजन धमाल मचाना चाहेंगे। शर्मा का आईपीएल 2025 निराशाजनक रहा था और उन्होंने 7 मैचों में मात्र 4 विकेट हासिल किए थे। इसके अलावा उनकी इकोनॉमी भी 11 से अधिक की रही थी।

    यह भी पढ़ें- अगले साल भारत दौरे पर आएगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, सामने आया बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का शेड्यूल

    यह भी पढ़ें- 'पाकिस्तानियों को रुपए देना बंद करें भारतीय', सुनील गावस्कर के बयान ने क्रिकेट जगत में मचाई सनसनी