Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2026: प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई कोलकाता या अभी भी बदल सकती है किस्मत? जानिए आंकड़ों की कहानी

    Updated: Sat, 18 Apr 2026 09:52 AM (IST)

    कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए मौजूदा आईपीएल अच्छा नहीं जा रहा है। उसे अभी तक जीत नसीब नहीं हुई है। छह मैचों के बाद भी उसका खाता न खुलना कोलकाता की प्लेऑ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    कोलकाता नाइट राइडर्स की हालत खराब

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आईपीएल-2026 अच्छा नहीं जा रहा है। उसने अभी तक छह मैच खेले हैं और पहली जीत का इंतजार कर रही है। पांच में उसे हार का सामना करना पड़ा है तो वहीं एक मैच बारिश के कारण धुल गया था जिससे उसे एक अंक मिला। उसके खाते में यही एक अंक है।

    सवाल ये है कि क्या तीन बार की चैंपियन इस बार प्लेऑफ में जगह बना पाएगी? क्या कोलकाता छह मैचों के बाद प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है? आईपीएल में दिलचस्पी रखने वाले और कोलकाता के फैंस के मन में ये सवाल है।

    क्या कहते हैं आंकड़े?

    कोलकाता के मौजूदा आंकड़ों को देखा जाए तो छह मैचों में पांच हार और रद मैच के साथ उसके हिस्से में एक अंक है और उसका नेट रन रेट -1.149 है। इन आंकड़ों के साथ और जिस तरह कोलकाता की टीम खेल रही है, उसे देखते हुए तो नहीं लगता कि ये टीम इस बार प्लेऑफ में पहुंच सकती है। हालांकि, आंकड़ों के लिहाज से अभी भी उसके पास मौका है।

    कोलकाता को अभी आठ मैच और खेलने हैं। अगर ये टीम अपने सभी मैच जीतती है तो उसके 17 अंक हो जाएंगे और वह प्लेऑफ में जगह बना सकती है। अगर वह सात मैच जीतती है और एक हारती है तो भी उसके 15 अंक होंगे और ये भी कोलकाता को प्लेऑफ में पहुंचा सकते हैं, लेकिन अगर वह दो मैच हार जाती है तो वह ज्यादा से ज्यादा 13 अंकों तक ही पहुंच सकती है और यहां उसका अगले दौर में जाना काफी मुश्किल हो जाएगा। ऐसे में उसे बाकी टीमों की किस्मत के भरोसे रहना होगा। तीन मैच हारने के बाद तो कोलकाता के फैंस को उम्मीद छोड़ देनी चाहिए।

    गिल ने किया काम तमाम

    गुजरात के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में कोलकाता को पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। कैमरन ग्रीन ने 55 गेंदों पर सात चौके और चार छक्कों की मदद से 79 रनों की पारी खेली। उनकी पारी के दम पर कोलकाता ने 180 रन बनाए। इस टारगेट को गुजरात ने दो गेंद पहले पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। गुजरात के लिए कप्तान गिल ने 50 गेंदों पर आठ चौके और चार छक्कों की मदद से 86 रनों की पारी खेली।

    यह भी पढ़ें- GT vs KKR: कैमरन ग्रीन ने गुजरात के खिलाफ क्यों नहीं की गेंदबाजी? रहाणे ने दिया जवाब

    यह भी पढ़ें- GT vs KKR: गिल की कप्तानी पारी से गुजरात की 'शुभमन' जीत, कोलकाता के लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल