Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2026 Points Table: हार के बाद भी सीएसके को अंक तालिका में कैसे हो गया फायदा, इस जादू के पीछे की वजह क्या है?

    Updated: Sun, 19 Apr 2026 08:30 AM (IST)

    सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को अपने घर में हरा दिया। इस हार के बाद भी चेन्नई को अंक तालिका में फायदा हुआ है। आपको बताते हैं इसका पूरा गणि ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    चेन्नई सुपर किंग्स को मिली हार

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए लगातार हार का सिलसिला जारी है। शनिवार को खेले गए मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने उसे मात दी है। इस हार के बाद भी पांच बार की चेन्नई को अंक तालिका में फायदा हुआ है। मैच की शुरुआत से पहले चेन्नई की टीम आठवें नंबर पर थी, लेकिन जैसे ही मैच खत्म हुआ वो सातवें नंबर पर आ गई। आमतौर पर हार के बाद कोई भी टीम अंक तालिका में नीचे की तरफ जाती है, लेकिन चेन्नई को फायदा हुआ है।

    राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में सनराइजर्स की टीम नौ विकेट खोकर 194 रन बनाने में सफल रही थी। चेन्नई की टीम पूरे 20 ओवर खेलने के बाद आठ विकेट खोकर 184 रन ही बना पाई।

    इस कारण हुआ फायदा

    मैच से पहले चेन्नई के पांच मैचों में दो जीत और तीन हार के साथ चार अंक थे और वह आठवें स्थान पर थी। वहीं उसका नेट रन रेट -0.846 था। वहीं हैदराबाद से मिली हार के बाद उसके नेट रन रेट में सुधार हुआ है और अब ये 0.780 है। नेट रन रेट में सुधार के कारण ही चेन्नई की टीम अंक तालिका में एक स्थान आगे बढ़कर सातवें नंबर पर पहुंच गई है। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम सातवें से आठवें पर आ गई है। उसके पांच मैचों में दो जीत और तीन हार के बाद चार अंक हैं और उसका नेट रन रेट 0.804 है।

    मुंबई की टीम पांच मैचों में एक जीत और चार हार के बाद दो अंक लेकर नौवें स्थान पर है तो वहीं कोलकाता की टीम छह मैचों में बिना खाता खोले सबसे आखिरी स्थान पर है।

    पंजाब टॉप पर कायम

    पंजाब किंग्स पांच मैचों में चार जीत के बाद नौ अंक लेकर पहले स्थान पर है। उसका एक मैच रद हुआ था। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू छह मैचों में चार जीत और दो हार के बाद आठ अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। आरसीबी छह मैचों में चार जीत और दो हार के बाद आठ अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। राजस्थान रॉयल्स पांच मैचों में चार जीत और एक हार के बाद आठ अंक लेकर तीसरे नंबर पर है। चौथे नंबर पर हैदराबाद की टीम है जिसके छह मैचों में तीन जीत और तीन हार के बाद छह अंक हैं। दिल्ली कैपिटल्स पांच मैचों में तीन जीत और दो हार के बाद छह अंक लेकर पांचवें नंबर पर है।

    यह भी पढ़ें- अभिषेक शर्मा की तूफानी फिफ्टी के बाद क्‍लासेन की क्‍लास पारी, SRH के गेंदबाजों ने चेन्‍नई को नहीं बनाने दिए 195 रन

    यह भी पढ़ें- SRH vs CSK: चेन्नई के गेंदबाजों की कुटाई कर अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, अर्धशतक लगाकर पहना नंबर-1 का ताज