Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2026 Points Table: प्वाइंट्स टेबल में आज फिर होगा फेरबदल, पंजाब से नंबर-1 का ताज छीनना चाहेगी हैदराबाद

    Updated: Wed, 06 May 2026 03:46 PM (IST)

    चेन्नई सुपरकिंग्स ने संजू सैमसन (87*) की शानदार पारी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराकर उसके प्लेऑफ की उम्मीदों को तगड़ा झटका दिया। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    IPL 2026 Points Table Updated: आज प्वाइंट्स टेबल में होगा बड़ा फेरबदल

    डिजिटल डेस्क, जागरण दिल्ली। संजू सैमसन (87*) की शानदार अविजित अर्धशतकीय पारी के दम पर चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) ने आइपीएल मुकाबले में मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से हराकर उसके प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को तगड़ा झटका दिया है। 

    अब दिल्ली को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए अपने बाकी चारों मैच जीतने होंगे। वहीं चेन्नई के लिए इस जीत ने उसके प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को थोड़ा बल दिया है। आज पंजाब बनाम हैदराबाद के मैच के बाद अंक तालिका में फिर बदलाव देखने को मिलेंगे।

    जहां पीबीकेएस की टीम 13 प्वाइंट के साथ टॉप पर है, जबकि हैदराबाद की टीम 12 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। जो भी टीम आज मैच जीतेगी वो दो अंक के साथ टॉप पर रहेगी। अगर पंजाब की टीम मैच हारती है तो हैदराबाद की टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर कब्जा कर लेगी।

    IPL 2026 Points Table में CSK की जीत से क्या बदलाव हुआ?

    दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई के सामने 156 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे सीएसके ने दो विकेट के नुकसान पर 2.3 ओवर शेष रहते आसानी से हासिल कर लिया। घरेलू मैदान अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली की यह लगातार चौथी हार है। 

    खबरें और भी

    चेन्नई में खेले गए मुकाबले में संजू ने दिल्ली के खिलाफ ही शतक लगाया था और मंगलवार को एक बार फिर वह दिल्ली पर मिली जीत के नायक बने। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की शुरुआत भी डगमगाई। 45 रन तक टीम ने दो विकेट गंवा दिए, लेकिन जिस पिच पर अन्य बल्लेबाज संघर्ष कर रहे थे, सैमसन ने वहां धाराप्रवाह बल्लेबाजी करते हुए सात चौके और छह छक्के लगाने के अलावा तीसरे विकेट के लिए युवा कार्तिक शर्मा (41) के साथ 114 रन की अटूट साझेदारी की। मिशेल स्टार्क और लुंगी नगिदी जैसे बड़े गेंदबाजों के विरुद्ध आक्रमक अंदाज में बल्लेबाजी की।

    स्टार्क, नगिदी और कुलदीप यादव जैसे अनुभवी गेंदबाज छोटे लक्ष्य का बचाव नहीं कर सके। विकेट लेने में विफलता ने दिल्ली की उम्मीदें खत्म कर दीं। स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव की गेंदों पर संजू ने प्रहार किया और उन्हें संभलने का मौका नहीं दिया।

    image

    PBKS vs SRH IPL 2026 Points Table

    दिल्ली की रणनीति पर उठे सवाल

    टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला गलत साबित हुआ।  अरुण जेटली स्टेडियम में लक्ष्य का पीछा करना आसान माना जाता है, जिसे नजरअंदाज करना टीम पर भारी पड़ा। ये कुछ ऐसी पिच थी, जैसी आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में थी। इसके बावजूद अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया। 

    लगातार घरेलू हार और खराब फैसलों ने दिल्ली के प्लेऑफ की डगर मुश्किल बना दी है। टीम के लिए बाकी चारों मैच करो या मरो की स्थिति वाले हो गए हैं। एक और हार उसे प्लेआफ से बाहर का रास्ता दिखा देगी।

    दबाव में दिखे दिल्ली के बल्लेबाज

    दिल्ली की हार की कहानी उसकी कमजोर बल्लेबाजी से शुरू हुई। पिछली बार आरसीबी के खिलाफ 76 रन पर सिमटने के बाद इस मुकाबले में भी बल्लेबाज दबाव में दिखे। केएल राहुल और पाथुम निसांका ने सतर्क शुरुआत की, लेकिन रन गति धीमी रही। पावरप्ले में टीम केवल 37 रन ही बना सकी, जिसने आगे के बल्लेबाजों पर अतिरिक्त दबाव डाल दिया। दिल्ली को मजबूत शुरुआत की जरूरत थी, लेकिन निसांका (12) और राहुल (19) जल्द आउट हो गए।

    दोनों बल्लेबाज बड़े शाट के प्रयास में विकेट गंवा बैठे। नीतीश राणा (15) और करुण नायर (13) टीम को संभाल नहीं सके। 11 ओवर तक दिल्ली के पांच विकेट 69 रन पर गिर चुके थे, जिससे टीम बैकफुट पर चली गई। मुकेश चौधरी, अकील हुसैन और नूर अहमद ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए दिल्ली के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने नहीं दिया। 

    लगातार डाट गेंदों ने दबाव बढ़ाया। हालांकि, अंत के ओवरों में ट्रिस्टन स्टब्स और समीर रिजवी ने पारी को संभालने की कोशिश की। दोनों के बीच 65 रन की साझेदारी हुई, जिससे दिल्ली 155 रन तक पहुंच सकी। यह स्कोर लड़ने लायक जरूर था, लेकिन पिच के हिसाब से पर्याप्त नहीं माना जा रहा था।

    थाला धोनी के नहीं खेलने से निराश दिखे फैंस चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान थाला महेंद्र सिंह धोनी के दिल्ली न आने और उनके मैच नहीं खेलने से दिल्ली के फैंस निराश दिखे। फैंस धोनी की एक झलक पाने और उन्हें खेलते देखने के लिए मैदान पर आए थे। लेकिन वह इस बात से बेहद अनजान थे कि धोनी चेन्नई में ही रिहैब कर रहे है।

    यह भी पढ़ें- IPL 2026 प्लेऑफ! न्यू चंडीगढ़ का PCA स्टेडियम करेगा मेजबानी, BCCI ने पंजाब पर जताया विश्वास

    यह भी पढ़ें- 'किसी ने ध्‍यान नहीं दिया', भारत को थॉमस कप में मेडल‍ दिलाने वाले हीरो ने बयां किया अपना दर्द