IPL 2026: रिंकू सिंह और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर उड़ाया प्रफुल्ल हिंगे का मजाक? Video से उठे सवाल
राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हुए मैच के बाद रिंकू सिंह और वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ये दोनों कुछ बातें कर र ...और पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी और रिंकू सिंह की बातचीत वायरल

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स ने रविवार को राजस्थान रॉयल्स को मात दे आईपीएल-2026 की अपनी पहली जीत हासिल की। इस जीत के बाद राजस्थान के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और कोलकाता के रिंकू सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह कुछ बातें कर रहे हैं। इस वीडियो ने एक सवाल खड़ा कर दिया है।
सवाल ये है कि क्या ये दोनों मिलकर सनराइजर्स हैदराबाद के युवा तेज गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे का मजाक उड़ा रहे हैं? ऐसा इसलिए क्योंकि ये दोनों कुछ ऐसी बात कर रहे हैं जो प्रफुल्ल ने राजस्थान के खिलाफ मैच में अपनी गेंदबाजी से कहर बरपाने के बाद की थी।
रिंकू के साथ वैभव की बातचीत
मैच के बाद रिंकू और वैभव मिलते हैं तो रिंकू उनसे किसी के बारे में बात कर रहे हैं। रिंकू माइक पकड़ने की स्टाइल करते हुए कहते हैं, "अभी मैं वैभव को पहली बॉस बाउंसर मारूंगा तो वो आउट हो जाएगा।"
इस पर वैभव ने कहा, "मैं भी इधर ही था। सबको बोला हूं।"
Deep discussions between two explosive batters 🤭🏏 pic.twitter.com/8IgWma25zk
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) April 20, 2026
प्रफुल्ल ने दिया था बयान
दरअसल, 13 अप्रैल को हैदराबाद और राजस्थान के बीच मैच हुआ था जिसमें प्रफुल्ल ने 217 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी राजस्थान के तीन विकेट पहले ही ओवर में गिरा दिए थे। इसमें से एक विकेट वैभव का था जो पहले ओवर की दूसरी गेंद पर आया था। प्रफुल्ल ने बाउंसर फेंकी जिस पर वैभव आउट हो गए थे। प्रफुल्ल ने इस मैच में कुल चार विकेट लिए थे और हैदराबाद की जीत के हीरो बने थे।
उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था और मैच के बाद प्रफुल्ल ने कहा था, "मैंने लोगों से पहले कह दिया था कि मैं उसे बाउंसर मारूंगा और आउट कर दूंगा। मैं उसे आउट करना चाहता था।"
रिंकू भी कुछ इसी तरह की बात वैभव से कर रहे हैं और इसलिए ही कहा जा रहा है कि वह प्रफुल्ल का मजाक बना रहे हैं।
यह भी पढ़ें- PBKS vs LSG: Arshdeep Singh को प्रीति जिंटा ने लगाया गले, पंजाबी पेसर के रिएक्शन मचाई सनसनी- Video
यह भी पढ़ें- PBKS vs LSG: प्रियांश आर्य का गदर, तूफानी बैटिंग से मचाई तबाही; ध्वस्त किया केएल राहुल का सालों पुराना रिकॉर्ड
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।