Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2026: कोलकाता ने आकाश दीप के रिप्लेसमेंट का किया एलान, इस गेंदबाज को टीम में किया शामिल

    Updated: Sun, 22 Mar 2026 10:45 PM (IST)

    कोलकाता के लिए आईपीएल 2026 से पहले खिलाड़ियों की चोट चिंता का विषय बनी हुई है। इस बीच कोलकाता ने आकाश दीप के रिप्लेसमेंट का एलान किया है। उन्होंने 28 ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    कोलकाता नाइट राइडर्स (फोटो: IPL)

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2026 से पहले चोट से जूझ रही कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने आकाश दीप के रिप्लेसमेंट का एलान कर दिया है। आकाश की जगह केकेआर ने बाएं हाथ के युवा गेंदबाज सौरभ दुबे को अपनी टीम में शामिल किया है। दुबे इससे पहले आईपीएल में एक भी मैच नहीं खेले हैं। हालांकि, वे काफी प्रतिभाशाली गेंदबाज हैं। कोलकाता के लिए आगामी सीजन मुश्किल दिखाई दे रहा है।

    पहले केकेआर को बीसीसीआई के निर्देशों की वजह से मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करना पड़ा। इसके बाद हर्षित राणा और आकाश दीप चोट की वजह से बाहर हो गए हैं। तीन तेज गेंदबाजों के बाहर होने के साथ ही कोलकाता का पेस अटैक काफी कमजोर हो गया है। मुस्तफिजुर की जगह ब्लेसिंग मुजरबानी को 3 बार की चैंपियन ने अपनी टीम में शामिल किया। तो वहीं राणा के रिप्लेसमेंट का एलान अब तक नहीं किया गया है।

    सौरभ दुबे कोलकाता की टीम में शामिल

    क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक कोलकाता ने सौरभ दुबे को अपनी टीम में आधिकारिक तौर पर शामिल कर लिया है। दुबे ने इससे पहले आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में भी अपना नाम दर्ज कराया था लेकिन उन्हें कोई खरीददार नहीं मिला था। सौरभ का नंबर 1215 था। उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपए था लेकिन वे अनसोल्ड रहे थे। हालांकि, अब कोलकाता ने उन्हें टीम में शामिल किया है और वे आईपीएल 2026 में केकेआर के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे।

    कौन हैं सौरभ दुबे?

    सौरभ दुबे 28 साल के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। उनका जन्म 23 जनवरी 1998 को महाराष्ट्र के वर्धा शहर में हुआ था। वे घरेलू क्रिकेट में विदर्भ के लिए खेलते हैं। आईपीएल में उन्हें अब तक एक भी मैच में नहीं खेला है। उन्हें 2022 के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी टीम में शामिल किया था लेकिन चोट के कारण वे बाहर हो गए थे और एक भी मैच नहीं खेल सके थे। दुबे ने अब तक अपने करियर में 8 लिस्ट ए मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 16 विकेट अपने नाम किए हैं। तो वहीं 3 टी20 मैचों में 28 वर्षीय को एक भी विकेट नहीं मिला है।

    यह भी पढ़ें- अगले साल भारत दौरे पर आएगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, सामने आया बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का शेड्यूल

    यह भी पढ़ें- 'पाकिस्तानियों को रुपए देना बंद करें भारतीय', सुनील गावस्कर के बयान ने क्रिकेट जगत में मचाई सनसनी