Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद में आया तूफानी गेंदबाज, नाम कर चुका है 109 विकेट; बल्लेबाजों की खैर नहीं!

    Updated: Sat, 18 Apr 2026 10:29 AM (IST)

    सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी टीम में एक तूफानी गेंदबाज को शामिल किया है। ये खिलाड़ी अपनी रफ्तार के लिए जाना जाता है और दो आईपीएल सीजन खेल चुका है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में आया तूफानी गेंदबाज

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जानी जाती है। इस टीम के पास एक से एक आतिशी बल्लेबाज हैं। आईपीएल के मौजूदा सीजन में हैदराबाद की गेंदबाजी कमजोर होती दिखाई दी है और इसे मजबूत करने के लिए फ्रेंचाइजी ने एक बड़ा फैसला किया है। फ्रेंचाइजी ने एक तूफानी गेंदबाज को अपनी टीम में शामिल किया है।

    इस गेंदबाज का नाम है जेराल्ड कोएट्जी। फ्रेंचाइजी ने आधिकारिक रूप से साउथ अफ्रीका के इस गेंदबाज को अपनी टीम में शामिल करने का एलान किया है। फ्रेंचाइजी ने शनिवार को अपने एक्स हैंडल पर इस बात का एलान किया है।

    इस खिलाड़ी की लेंगे जगह

    कोएट्जी टीम में बतौर रिप्लेसमेंट आए हैं। उन्हें चोटिल डेविड पायने की जगह टीम में शामिल किया गया है। डेविड खुद एक कवर के तौर पर आए थे, लेकिन टखने की चोट के कारण वह पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। डेविड सिर्फ दो मैच ही खेल सके। इन दो मैचों में उनके हिस्से दो ही विकेट आए। उनकी जगह अब कोएट्जी को लाया गया जो अपनी रफ्तार के लिए जाने जाते हैं। हैदराबाद ने उनके लिए दो करोड़ रुपये खत्म किए हैं।

     

    ऐसा रहा है करियर

    दाएं हाथ के इस गेंदबाज ने साउथ अफ्रीका के लिए चार टेस्ट, 14 वनडे और 18 टी20 मैच खेले हैं। वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस का भी हिस्सा रह चुके हैं। 2024 में उन्होंने अपना आईपीएल डेब्यू किया था। तब वह मुंबई के लिए खेले थे। पांच बार की चैंपियन के लिए कोएट्जी ने 10 मैच खेले थे और 13 विकेट लेने में सफल रहे थे। अगले सीजन फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया था और नीलामी में गुजरात टाइटंस ने उन्हें खरीदा था। गुजरात के लिए उन्होंने चार मैचों में दो विकेट लिए थे।

    कोएट्जी ने अभी तक अपने करियर में कुल 85 टी20 मैच खेले हैं और 109 विकेट लेने में सफल रहे हैं जिसमें से 22 विकेट उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में लिए हैं।

    यह भी पढ़ें- IPL 2026: प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई कोलकाता या अभी भी बदल सकती है किस्मत? जानिए आंकड़ों की कहानी

    यह भी पढ़ें- GT vs KKR: कैमरन ग्रीन ने गुजरात के खिलाफ क्यों नहीं की गेंदबाजी? रहाणे ने दिया जवाब