भारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए आयरलैंड स्क्वाड का एलान, नया कप्तान बनाया और 3 नए प्लेयर्स को दी टीम में एंट्री
क्रिकेट आयरलैंड ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए अपनी टीम का एलान कर दिया है। इसी के साथ उन्होंने अपना नया कप्तान भी चुना है। टीम में तीन नए खिलाड़ि ...और पढ़ें

आयरलैंड क्रिकेट टीम
HighLights
भारत और आयरलैंड के बीच खेली जाएगी टी20 सीरीज
आयरलैंड ने बनाया नया कप्तान
आयरलैंड की टीम में 3 नए खिलाड़ियों की एंट्री
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के खिलाफ 26 जून से शुरू होने वाली टी20 सीरीज के लिए आयरलैंड ने अपनी टीम का एलान कर दिया है। टीम में 3 नए प्लेयर्स की एंट्री हुई है, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज को टीम की कमान सौंपी है। आयरलैंड के दौरे पर टीम इंडिया 2 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी वाली है। इसके बाद भारत इंग्लैंड जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप 2028 को ध्यान में रखते हुए आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड ने नया कप्तान बनाया है।
आयरिश टीम की कमान 29 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज लोर्कन टकर को सौंपी गई है। भारत के खिलाफ होने वाली सीरीज से वे आयरलैंड के परमानेंट कप्तान बन गए हैं। वे अब तक आयरलैंड की दो मैचों में कप्तानी कर चुके हैं लेकिन अब उन्हें परमानेंट कप्तान बनाया गया है। इस मौके पर टकर ने खुशी जाहिर की और बताया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वे एक दिन टीम की कप्तानी करेंगे।
कप्तानी मिलने पर भावुक हुए लोर्कन टकर
आयरलैंड का कप्तान बनाए जाने के बाद टकर भावुक हो गए। उन्होंने कहा, "ये मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मैंने जब अपने करियर की शुरुआत की थी, तो इसकी कल्पना भी नहीं की थी। खिलाड़ियों और बोर्ड के लिए मेरी जिम्मेदारी ये है कि मैं उनका अच्छे से प्रतिनिधित्व करूं। इसके साथ ही उनका भी जो मुझसे पहले टीम की कप्तानी कर चुके हैं। मैं आयरलैंड की कप्तानी करने वाले सभी खिलाड़ियों को बहुत ही सम्मान की नजर से देखता हूं और उनके साथ जुड़कर मुझे बहुत गर्व हो रहा है।"
3 नए प्लेयर्स की हुई टीम में एंट्री
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए आयरलैंड ने टीम में 3 नए खिलाड़ियों को जगह दी है। इसमें मैथ्यू हॉलार्ड और जय मूंद्रा को पहली बार सीनियर में टीम में चुना गया है। रूबेन विल्सन को भी पहली बार टी20 टीम में जगह मिली है। हालांकि, वे न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में आयरिश टीम के लिए खेल चुके हैं।
खबरें और भी
भारत-आयरलैंड टी20 सीरीज का शेड्यूल
- पहला टी20 - 26 जून, बेलफास्ट
- दूसरा टी20 - 28 जून, बेलफास्ट
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए आयरलैंड की टीम
लोर्कन टकर (कप्तान), रॉस एडायर, बेन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहेनी, मैथ्यू हम्फ्रीज, गेविन होए, मैथ्यू हॉलार्ड, लियाम मैकार्थी, जय मूंदरा, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर, रूबेन विल्सन।