IND vs NAM: जसप्रीत बुमराह की गेंद से चोटिल हुआ भारतीय ओपनर, खेलने पर मंडराया संकट!
टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम अपने दूसरे मुकाबले में गुरुवार को नामीबिया से टकराएगी। यह मुकाबले का दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7 बजे ...और पढ़ें
-1770821998207_m.webp)
भारतीय टीम ने किया अभ्यास।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। जीत के साथ टी20 विश्व कप 2026 का आगाज करने वाली भारतीय टीम अपने दूसरे मुकाबले में गुरुवार को नामीबिया से टकराएगी। यह मुकाबले का दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरू होगा। इस मैच से पहले भारतीय टीम के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। प्रैक्टिस के दौरान भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन चोटिल हो गए हैं। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की एक गेंद ने ईशान को चोटिल किया है।
पैर में लगी गेंद
जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर गेंद से ईशान के बाएं पैर पर चोट लगी। गेंद लगने से ईशान दर्द से कराह उठे। भारतीय टीम के लिए राहत की बात यह थी कि ईशान उठ खड़े हुए और उन्होंने अभ्यास फिर से शुरू कर दिया। नेट से बाहर जाने से पहले उन्होंने पांच मिनट तक बल्लेबाजी जारी रखी।
अभ्यास में इशान किशन को बुमराह की गेंद लगी। डाक्टर ने देखा। फिर बल्लेबाजी की।#T20WorldCup2026
— Abhishek Tripathi / अभिषेक त्रिपाठी (@abhishereporter) February 11, 2026
ईशान का खेलना जरूरी
अभिषेक शर्मा नामीबिया के खिलाफ खेलेंगे या नहीं यह अभी तय नहीं हुआ है। ऐसे में ओपनिंग में भारतीय टीम की निर्भरता ईशान किशन पर बढ़ जाती है। टीम मैनेजेमेंट चाहेगा कि वह नामीबिया के खिलाफ मुकाबला खेलें। सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा पेट में इंफेक्शन के कारण मंगलवार को दिल्ली के एक अस्पताल भर्ती हुए थे। हालांकि, बुधवार को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। अभिषेक मंगलवार और बुधवार को अरुण जेटली स्टेडियम में हुए भारतीय प्रैक्टिस सेशन में शामिल नहीं हुए।
तिलक वर्मा ने दिया अपडेट
तिलक वर्मा ने अभिषेक की सेहत पर अपडेट दिया। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अभिषेक की तबीयत में सुधार हुआ है, लेकिन उनकी उपलब्धता पर अंतिम फैसला मैच के दिन ही लिया जाएगा। भारत उन्हें प्लेइंग इलेवन में जल्दबाजी में शामिल नहीं करेगा। खासकर तब जब टीम रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए कोलंबो रवाना होने वाली है।
📍 New Delhi
— BCCI (@BCCI) February 11, 2026
Fresh threads, same hunger 🧵#TeamIndia putting in the work ahead of their next challenge 💪 #T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvNAM pic.twitter.com/MFxwqrfRJX
यह भी पढ़ें- IND vs NAM: 'भारतीय टीम को मिल रहा अनचाहा फायदा', नामीबियाई कैप्टन ने ICC के रवैये पर खड़ा किया सवाल
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।