Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2026: फाइनल का टिकट कटाने से पहले आधी हुई RCB की ताकत! स्टार ओपनर लौट गया लंदन

    Updated: Sat, 23 May 2026 09:02 PM (IST)

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आईपीएल 2026 के पहले क्वालीफायर से पहले बड़ा झटका लगा है। बेंगलुरु का स्टार ओपनर अपने घर वापस लौट गया है। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    RCB को लगा बड़ा झटका

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने वाले क्वालीफायर मुकाबले से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बड़ा झटका लगा है। युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल चोट की वजह से इंग्लैंड वापस लौट गए हैं। इससे पहले फिल सॉल्ट, जो शानदार फॉर्म में थे, वे भी अब तक फिट नहीं हो सके हैं और बेंगलुरु को दूसरा झटका लगा है। हालांकि, अब तक ये एलान नहीं किया गया है कि वे क्वालीफायर मुकाबले में खेलेंगे या नहीं।

    बेंगलुरु आईपीएल 2026 में अंक तालिका में टॉप पर मौजूद है। उन्हें अपने आखिरी मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में 55 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, इसके बावजूद वे शीर्ष पर बने रहे और धर्मशाला में खेले जाने वाले पहले क्वालीफायर में खेलते हुए दिखाई देंगे। इससे पहले उन्हें झटका लगा है लेकिन टीम को उम्मीद होगी कि बेथेल फिट हो जाएं और फिर से टीम के साथ जुड़ें।

    जैकब बेथेल लौटे इंग्लैंड

    बेथेल को आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में बाएं हाथ की उंगली में चोट का सामना करना पड़ा था। इसके बाद वे सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेल सके। अब वे इंग्लैंड लौट गए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले उनकी चोट का आंकलन किया जाएगा और उसके बाद ही कोई फैसला होगा। बेंगलुरु ने खुद एक्स पर एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी है।

    बेथेल को सॉल्ट के चोटिल होने के बाद बेंगलुरु के लिए ओपनिंग करने का मौका मिला था। हालांकि, वे एक भी बड़ी पारी नहीं खेल सके और अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके लेकिन उनकी प्रतिभा से हर कोई वाकिफ है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वे भारत के खिलाफ अकेले डट गए थे और शतक लगाकर टीम इंडिया के लिए बड़े सिरदर्द बन गए थे। ऐसे में उनका बाहर होना बंगलुरु के लिए बड़ा झटका है।

    खबरें और भी

    RCB की टीम पहला क्वालीफायर खेलेगी

    आईपीएल 2026 में बेंगलुरु ने 14 मुकाबले खेले और 9 मैचों में जीत हासिल की। इसी के साथ उन्होंने अपना सफर पहले स्थान पर समाप्त किया। गुजरात की टीम दूसरे स्थान पर है और इन दोनों टीमों के 18-18 अंक हैं लेकिन आरसीबी का नेट रन रेट बेहतर है। इन दोनों टीमों के बीच पहला क्वालीफायर मैच 26 मई को धर्मशाला में खेला जाना है। जिस टीम को मैच में जीत मिलेगी, उसे फाइनल का टिकट मिलेगा, जबकि हारने वाली टीम दूसरा क्वालीफायर खेलेगी।

    यह भी पढ़ें- टी-20 विश्व कप के लिए इंग्लैंड रवाना हुई भारतीय महिला टीम, इन दिन पाकिस्‍तान से होगी टक्‍कर

    यह भी पढ़ें- विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे से टेस्ट की ट्रेनिंग ले रहे थे रचिन रविंद्र, IPL 2026 छोड़ने के बाद किया बड़ा खुलासा