Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ICC T20 World Cup की ट्रॉफी जागरण न्यू मीडिया के ऑफिस पहुंची, ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ स्वागत; फैंस ने दिखाया जबरदस्त उत्साह

    Updated: Wed, 04 Feb 2026 06:16 PM (IST)

    आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाना है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 7 फरवरी से होने वाली है और इसका समापन 8 मार्च ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाना है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 7 फरवरी से होने वाली है और इसका समापन 8 मार्च को होगा। विश्व कप की शुरुआत से पहले आईसीसी ट्रॉफी का दौरा करा रही है और इसी कड़ी में ट्रॉफी जागरण न्यू मीडिया के दफ्तर भी पहुंची है। नोएडा सेक्टर-16 में स्थित जागरण के ऑफिस में ट्रॉफी आई।

    दरअसल, क्रिकेट का क्रेज लोगों में बढ़ाने के लिए आईसीसी ट्रॉफी का टूर कराती है। इस बार वर्ल्ड कप भारत में खेला जाना है और ऐसे में फैंस को और भी अधिक उत्साह है। यही नहीं टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब अपने नाम किया था और ऐसे में 2026 में भारत डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में मैदान पर उतरेगी।

    जागरण न्यू मीडिया के ऑफिस पहुंची ट्रॉफी

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी जागरण न्यू मीडिया के ऑफिस, जो नोएडा के सेक्टर-16 में स्थित है, वहां पहुंची। इस दौरान ट्रॉफी का ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया और फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। फैंस ट्रॉफी की एक झलक पाने के लिए बेकरार दिखे और टीम इंडिया को वर्ल्ड कप के लिए शुभकामनाएं भेजी।

    भारत है डिफेंडिंग चैंपियन

    टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 को अपने नाम किया था। ऐसे में भारतीय टीम इस बार ट्रॉफी का बचाव करने के लिए मैदान पर उतरने वाली है। फैंस भी ये चाहेंगे कि टीम इंडिया इस ट्रॉफी को घर से बाहर न जाने दे। हालांकि, भारत को वर्ल्ड कप जीतने के लिए इतिहास रचना होगा क्योंकि अब तक किसी भी टीम ने टी20 वर्ल्ड कप को दो बार से अधिक नहीं जीता है। इसके अलावा टी20 वर्ल्ड कप अब तक किसी भी मेजबान देश ने अपने नाम नहीं किया है।

    भारत के मुकाबले

    भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप में अपने अभियान का आगाज 7 फरवरी से करने वाली है। टीम इंडिया अपना पहला मैच संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलती हुई दिखाई देगी। इसके बाद 12 फरवरी को नामीबिया से सामना होगा, जबकि 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलना है। हालांकि, पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ नहीं खेलने का फैसला किया है। तो वहीं 18 फरवरी को सूर्या की कप्तानी में भारत ग्रुप स्टेज का अपना आखिरी मैच खेलेगा।

    यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026 में कमेंट्री करेंगे एमएस धोनी? पूर्व कप्तान ने दिया जवाब

    यह भी पढ़ें- ICC Rankings Update: ईशान किशन ने 32 स्थानों की लगाई छलांग, पाकिस्तानी स्टार बना दुनिया का नंबर-1 ऑलराउंडर