Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    श्रेयस अय्यर के कैच ने जोंटी रोड्स को कर दिया हैरान, तारीफ में लिख डाली लंबी पोस्ट; अपने आप को बताया 'दादा'

    Updated: Sat, 18 Apr 2026 01:32 PM (IST)

    श्रेयस अय्यर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार्दिक पांड्या का जो कैच लिया था वो अभी तक चर्चा का विषय बना हुआ है। दुनिया के महानतम फील्डरों में शुमार जोंटी ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    जोंटी रोड्स ने की श्रेयस अय्यर की तारीफ

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर का मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या का कैच लेना चर्चा का विषय है। अय्यर ने गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में ये कैच पकड़ा था और इसकी चर्चा अब साउथ अफ्रीका के जोंटी रोड्स तक भी पहुंच गई है जिन्हें अपनी शानदार फील्डिंग के लिए जाना जाता था।

    जोंटी रोड्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिख अय्यर के कैच की तारीफ की है और आज के समय में हो रही फील्डिंग पर भी अपनी बात रखी है। जोंटी का मानना है कि उनके समय से आज के समय की फील्डिंग में काफी बदलाव आए हैं।

    अपने आप को बताया दादा

    जोंटी रोड्स को फील्डिंग का पिता कहा जाता है, लेकिन इस साउथ अफ्रीकी दिग्गज का मानना है कि आज के समय में खिलाड़ी जिस तरह की फील्डिंग कर रहे हैं और कैच लपक रहे हैं उसे देखने के बाद वह अपना आप को फील्डिंग के पिता नहीं दादा समझ रहे हैं।

    रोड्स ने एक्स पर लिखा, "श्रेयस अय्यर की इतनी शानदार फील्डिंग देखने के बाद जिसमें उन्होंने एक टीम कैच में मदद की, मुझे मेरे रिटायरमेंट के बाद फील्डिंग में आए बदलावों की तारीफ करने को मजबूर कर दिया। लंबे समय तक मुझे लगता था कि 'मैं फील्डिंग का पिता' हूं, लेकिन आज के युग के खिलाड़ियों की टाइमिंग और बाउंड्री पर उनकी अवेयरनेस देखने के बाद मैं अपने आप को 'फील्डिंग का दादाजी' महसूस कर रहा हूं।"

     

    अपने कोचिंग को सराहा

    इस लंबी पोस्ट ने जोंटी रोड्स ने मुंबई इंडियंस के साथ अपनी कोचिंग की भी तारीफ कर डाली। उन्होंने आगे लिखा, "मैंने अपने करियर में 99 प्रतिशत सर्किल में फील्डिंग की थी। जब मैंने फील्डिंग कोच के तौर पर काम करना शुरू किया तो बाउंड्री पर ज्यादा फोकस नहीं था। मैंने जब मुंबई इंडियंस के साथ जब काम करना शुरू किया तो कायरन पोलार्ड और ग्लेन मैक्सवेल ने इस तरह के हवाई कैच लपके जिन पर हमारा फोकस था। हमारी कोशिश बाउंड्री के बाहर जा रही गेंद को न सिर्फ केच करने की होती थी बल्कि रन रोकने की भी होती थी।"

    यह भी पढ़ें- IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद में आया तूफानी गेंदबाज, नाम कर चुका है 109 विकेट; बल्लेबाजों की खैर नहीं!

    यह भी पढ़ें- IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद में आया तूफानी गेंदबाज, नाम कर चुका है 109 विकेट; बल्लेबाजों की खैर नहीं!