Khaleel Ahmed Replacement: खलील हुए बाहर, अब किसे मिलेगा मौका? CSK के पास हैं ये 3 दमदार ऑप्शन
Replacement for Khaleel Ahmed: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के मुख्य तेज गेंदबाज खलील अहमद जांघ की चोट के कारण आईपीएल 2026 के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं ...और पढ़ें

3 प्लेयर्स, जो Khaleel Ahmed का बन सकते हैं रिप्लेसमेंट
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Khaleel Ahmed Ruled Out: आईपीएल 2026 के बीच पांच बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। टीम के मुख्य बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव (Quadriceps Injury) के कारण टूर्नामेंट के बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए हैं।
खलील को इसी हफ्ते कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान ये चोट लगी थी। पिछले सीजन से ही टीम के नियमित सदस्य रहे खलील की गैरमौजूदगी से सीएसके की टेंशन बढ़ गई है। 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले से पहले, सीएसके खलील अहमद का रिप्लेसमेंट किसे बना सकती है, आइए नजर डालते हैं।
3 प्लेयर्स, जो Khaleel Ahmed का बन सकते हैं रिप्लेसमेंट
1. मुकेश चौधरी (Mukesh Choudhary)
महाराष्ट्र के 29 साल के मुकेश चौधरी को खलील अहमद के रिप्लेसमेंट के रूप में चुना जा सकता है। उन्होंने सीएसके के लिए पहले भी मैच खेले है, जहां आईपीएल 2022 में कुल 13 मैच खेले है, जिस दौरान उन्होंने 16 विकेट चटका थे। उस सीजन वह सीएसके के बेस्ट बॉलर में से एक रहे थे, लेकिन उसके बाद उन्होंने तीन साल में केवल तीन ही मैच खेले गए।
सीजन 2025 में उन्होंने दो मैच खेलने का मौका मिला था, जिसमें उन्होंने एक विकेट हासिल किए थे। अब उनके पास फिर से मौका है कि वह नई गेंद से अपनी चमक बिखेरे और टीम को शुरुआती विकेट देकर मदद करें।
2. रामकृष्ण घोष (Ramakrishna Ghosh)
खलील अहमद के रिप्लेसमेंट के लिए CSK के पास रामकृष्ण घोष भी हैं, जो घरेलू क्रिकेट में पिछले साल से एक ऐसा नाम रहे, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है।
28 वर्षीय ये खिलाड़ी न केवल लगातार 140+ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने की क्षमता रखता है, बल्कि निचले क्रम में आकर लंबे छक्के मारने में भी माहिर है।
विजय हजारे ट्रॉफी (2025-26) में घोष ने अपनी गेंदबाजी से सबको हैरान कर दिया। उन्होंने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के नेतृत्व में खेलते हुए मात्र 7 मैचों में 17 विकेट चटकाए। वहीं, हिमाचल प्रदेश के खिलाफ उन्होंने 42 रन देकर 7 विकेट झटके, जो उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
3. जैकरी ग्लेन फॉल्क्स (Zakary Foulkes)
खलील अहमद का रिप्लेसमेंट 23 साल के कीवी गेंदबाज जैकरी फॉल्क्स भी बन सकते हैं। युवा होने के बावजूद फॉल्क्स के पास 68 टी20 मैचों का अनुभव है, जिसमें उन्होंने 77 विकेट चटकाए हैं, जो उनकी विकेट लेने की क्षमता को दर्शाता है।
न्यूजीलैंड के लिए खेलते हुए उन्होंने 22 टी20 मैचों में 22 विकेट लिए हैं और वे कीवी टीम के लिए टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में भी खेल चुके हैं। अकील हुसैन के इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेलने के कारण, फॉल्क्स गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती देने के लिए एक बेहतरीन और अनुभवी विकल्प साबित हो सकते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।