Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2026 के बीच भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, KKR के स्‍टार की वाइल्ड कार्ड एंट्री!

    Updated: Thu, 21 May 2026 05:37 PM (IST)

    कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑलराउंडर अनुकूल रॉय को श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय ए टीम में शामिल किया गया है। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    अनुकूल रॉय को मिली जगह।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑलराउंडर अनुकूल रॉय को श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय ए टीम में शामिल किया गया है। अनुकूल ने हर्ष दुबे की जगह ली है। हर्ष को अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए भारत की टेस्ट और वनडे टीमों में पहली बार जगह मिली है। भारतीय ए, श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के बीच होने वाली यह ट्राई सीरीज 9 से 21 जून 2026 तक दांबुला में खेली जाएगी।

    केकेआर प्‍लेऑफ की रेस में

    अनुकूल ने केकेआर के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। ऐसे में कोलकाता टीम आईपीएल 2026 में अभी भी प्‍लेऑफ की रेस में बनी हुई है। मेंस सेलेक्‍शन कमेटी ने श्रीलंका में होने वाली आगामी त्रिकोणीय सीरीज के लिए भारत की ए टीम में अनुकूल रॉय को शामिल किया है। बीसीसीआई के बयान में कहा गया है, "ट्राई सीरीज में श्रीलंका ए, इंडिया ए और अफगानिस्तान ए टीमें भाग लेंगी और यह दांबुल्ला में 9 से 21 जून, 2026 तक खेली जाएगी।"

     

     

     

    प्रदर्शन पर नजर

    आईपीएल 2026 में अनुकूल रॉय के प्रदर्शन की बात करें तो उन्‍होंने अब तक खेले 13 मैच में 8 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा इस ऑलराउंडर प्‍लेयर ने 43 रन बनाए हैं। मौजूदा सीजन में रॉय अब तक 9 कैच भी ले चुके हैं। 2019 से आईपीएल खेल रहे रॉय ने 25 मुकाबलों में 14 सफलताएं प्राप्‍त की हैं। लीग में उनके नाम 69 रन हैं।

    तिलक करेंगे कप्‍तानी

    तिलक वर्मा इस मजबूत टीम की कप्तानी करेंगे। वहीं रियान पराग उप-कप्तान होंगे। इस सीरीज में सभी की निगाहें वैभव सूर्यवंशी पर होंगी। वैभव को पहली बार टीम में जगह मिली है। वैभव की नजर अब सीनियर टीम में जगह बनाने पर है। वैभव इन दिनों आईपीएल में तहलका मचा रहे हैं। उन्‍होंने 13 मैच की 13 पारियों में अब तक 44.54 की औसत और 236.33 की स्‍ट्राइक रेट से 579 रन बनाए हैं। वैभव अब तक 1 शतक लगा चुके हैं। इसके अलावा उन्‍होंने 3 फिफ्टी भी लगाई हैं।

    खबरें और भी

    ट्राई-सीरीज के लिए अपडेटेड भारतीय टीम

    तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उप-कप्तान), आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान, अनुकूल रॉय।

    यह भी पढ़ें- कोलकाता की जीत के बाद भी आगबबूला हुए अजिंक्य रहाणे, स्ट्राइक रेट शब्द से चिढ़ गए KKR के कप्तान

    यह भी पढ़ें- KKR vs RR: हारी हुई बाजी जीत गई कोलकाता, Rinku Singh और अनुकूल ने पलटा मैच; राजस्थान के मुंह से छीनी जीत