Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब का ऑलराउंडर IPL 2026 के लिए मुंबई इंडियंस से जुड़ा, वर्ल्‍ड कप खेल चुके खिलाड़ी को किया रिप्‍लेस

    Updated: Thu, 16 Apr 2026 01:50 PM (IST)

    मुंबई इंडियंस ने चोटिल अथर्व अंकोलेकर के रिप्‍लेसमेंट के रूप में कृष भगत को स्‍क्‍वाड में शामिल किया। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    कृष भगत

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। मुंबई इंडियंस ने चोटिल अथर्व अंकोलेकर की जगह पंजाब के ऑलराउंडर कृष भगत को शामिल किया है। पंजाब के 21 साल के ऑलराउंडर कृष भगत मुंबई इंडियंस से अपनी बेस प्राइस 30 लाख रुपये में जुड़े।

    कृष भगत प्रमुख रूप से दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं और निचले क्रम में वो बल्‍ले से भी योगदान देते आएं हैं। भगत ने सात प्रथम-श्रेणी मैच और 9 लिस्‍ट-ए मैचों में पंजाब का प्रतिनिधित्‍व किया। लिस्‍ट ए क्रिकेट में वो एक अर्धशतक जड़ चुके हैं, जो बल्‍ले से योगदान देने की उनकी क्षमता को दर्शाता है।

    नए नहीं हैं कृष भगत

    वैसे, मुंबई इंडियंस में कृष भगत का नाम नया नहीं हैं। वो पिछले दो साल से फ्रेंचाइजी के ट्रायल्‍स का हिस्‍सा रहे हैं। इस साल की शुरुआत में डीवाय पाटिल टी20 कप में कृष ने रिलायंस टीम का प्रतिनिधित्‍व किया था। भगत ने मुंबई इंडियंस के प्री-सीजन कैंप में बतौर समर्थक गेंदबाज काम किया था। यही वजह रही कि उन्‍हें अंकोलेकर का रिप्‍लेसमेंट बनाने में फ्रेंचाइजी को परेशानी नहीं हुई।

    बाएं हाथ के स्पिनर अंकोलेकर की गैरमौजूदगी मुंबई के संतुलन में अंतर पैदा करेगी। 2020 में भारतीय अंडर-19 वर्ल्‍ड कप स्‍क्‍वाड का हिस्‍सा रहे अंकोलेकर ने भरोसेमंद स्पिनर के रूप में अपनी पहचान बनाई। उन्‍होंने 2019 में भारत के एसीसी अंडर-19 एशिया कप जीत में प्रमुख भूमिका निभाई थी। बांग्‍लादेश के खिलाफ फाइनल में शानदार प्रदर्शन के लिए अंकोलेकर को प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।

    मुंबई का खराब प्रदर्शन

    बता दें कि मुंबई इंडियंस की टीम इस समय खराब दौर से गुजर रही है। 13 साल बाद आईपीएल में अपना पहला मुकाबला जीतने वाली मुंबई की टीम विजयी लय को बरकरार नहीं रख सकी और अगले लगातार तीन मैचों में शिकस्‍त झेलनी पड़ी। मुंबई की टीम अब गुरुवार को पंजाब किंग्‍स से भिड़ेगी। हार्दिक पांड्या के नेतृत्‍व वाली मुंबई की कोशिश जीत की पटरी पर लौटने की होगी।

    यह भी पढ़ें- IPL 2026 Matches: क्यों 4 घंटे से ज्यादा खिंच रहे आईपीएल मैच? स्लो ओवर रेट नहीं ये है बड़ी वजह

    यह भी पढ़ें- मुंबई इंडियंस के लिए जसप्रीत बुमराह बन रहे हैं 'परेशानी', साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ने हार्दिक पांड्या को दिखाया आईना

    यह भी पढ़ें- 'बहुत घटिया फैसला था', मुंबई की हार के बाद हार्दिक पांड्या पर बुरी तरह भड़के रविचंद्रन अश्विन