विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुमार संगकारा और उनके परिवार के साथ एयरपोर्ट पर हुई बदसलूकी, RR के हेड कोच ने कहा- धमकी दी और भेदभाव किया

Published: Thu, 29 Oct 2026 09:50 AM (IST)

राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच और श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगाकारा ने बताया कि उन्हें आयरलैंड में रायनेयर एयरलाइन ...और पढ़ें

कुमार संगकारा

कुमार संगकारा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। श्रीलंका के पूर्व कप्तान और राजस्थान रॉयल्स (RR) के मौजूदा समय में हेड कोच कुमार संगकारा और उनके परिवार के साथ आयरलैंड में रायनेयर एयरलाइन के एक स्टाफ ने बदसलूकी की। संगकारा ने स्टाफ पर धमकी देने और भेदभाव का आरोप लगाया।

संगकारा ने कहा कि यह व्यवहार बिल्कुल अस्वीकार्य था और उनका ये आयरलैंड की राजधानी डबलिन में पहला खराब अनुभव था। संगकारा ने इस दौरान एक्स पर पोस्ट कर अपनी भड़ास निकाली।

संगकारा ने स्टाफ पर निकाला गुस्सा

संगकारा को उनके शांत स्वभाव के लिए जाना जाता है। मगर उनके साथ डबलिन में जिस तरह का व्यवहार हुआ, उसके बाद संगकारा का गुस्सा फूटा है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर रायनेयर एयरलाइन पर अपनी भड़ास निकाली है।

संगकारा ने लिखा, 'क्या किसी ने डबलिन में रायनेयर एयरलाइन के स्टाफ द्वारा भेदभाव का सामना किया है? मैंने अपने परिवार के साथ अभी किया और ये हैरान करने वाला है। बात करने तरीका, चीजों को संभालने का तरीका और धमकी भरा रवैया किसी भी यात्री के लिए अस्वीकार्य है। डबलिन में मेरा पहला खराब अनुभव।'

 पिछले साल फिर से सौंपी गई थी RR की जिम्मेदारी

संगकारा को पिछले साल फिर से राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इससे पहले साल 2021 से 2024 तक वो टीम के मुख्य कोच थे। मगर 2025 में राहुल द्रविड़ को ये जिम्मेदारी मिली।

संगकारा को राजस्थान ने डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट बना दिया। मगर राजस्थान के आईपीएल 2025 में खराब प्रदर्शन के बाद इस साल संगकारा को फिर से हेड कोच बनाया गया था।

संगकारा की अगुवाई में राजस्थान आईपीएल 2026 में चौथे पायदान पर ही। इससे पहले उन्होंने 2022 में राजस्थान के आईपीएल फाइनल में पहुंचने के 17 साल के सूखे को खत्म किया था। हालांकि, राजस्थान को फाइनल में गुजरात टाइटंस से हार का सामना करना पड़ा था।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: चौथे मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, स्टार गेंदबाज सीरीज से बाहर; रिप्लेसमेंट का हुआ एलान

यह भी पढ़ें- सौरव गांगुली पर जब लगा था घमंडी होने का आरोप, कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन के साथ हुआ था बड़ा विवाद