Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    LPL 2026 Bribery Case: शुभमन गिल का पूर्व साथी बना 'फिक्सर'! LPL में रिश्वत देने के आरोप में मनजोत कालरा गिरफ्तार

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 05:29 PM (IST)

    LPL 2026 के दौरान एक खिलाड़ी को रिश्वत देने की कोशिश के आरोप में भारत के पूर्व अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता मनजोत कालरा को शुक्रवार को श्रीलंका के स्पोर्ट ...और पढ़ें

    मनजोत कालरा

    मनजोत कालरा

    HighLights

    1. श्रीलंका प्रीमियर लीग की आज से शुरुआत

    2. 5 फ्रेंचाइजी के बीच कुल 24 मैच खेले जाएंगे

    3. 8 अगस्‍त को खेला जाएगा फाइनल मुकाबला

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। श्रीलंका प्रीमियर लीग (LPL) 2026 के दौरान एक खिलाड़ी को रिश्वत देने की कोशिश के आरोप में भारत के पूर्व अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता मनजोत कालरा को शुक्रवार को श्रीलंका के स्पोर्ट्स एंटी-करप्शन इन्वेस्टिगेटर्स ने गिरफ्तार किया। कालरा अंडर-19 विश्‍व कप 2018 जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्‍सा थे। फाइनल में उन्‍होंने शतक भी लगाया था।

    मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया

    PTI की रिपोर्ट के अनुसार, कालरा को खेल से जुड़े अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट ने हिरासत में लिया। बाद में उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। 27 साल के कालरा पृथ्वी शॉ की कप्तानी में 2018 अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। इस टीम में शुभमन गिल, अर्शदीप सिंह और शिवम मावी जैसे खिलाड़ी भी शामिल थे।

    पैसे की पेशकश करने का आरोप

    कालरा अंडर-19 विश्‍व कप 2018 फाइनल के हीरो रहे थे। उन्होंने नाबाद 101 रन बनाए और भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर ट्रॉफी जीती। श्रीलंकाई पुलिस के मुताबिक, कालरा पर लंका प्रीमियर लीग से जुड़े एक खिलाड़ी को पैसे की पेशकश करने का आरोप है। उन्हें टूर्नामेंट शुरू होने से कुछ घंटे पहले ही गिरफ्तार किया गया। कालरा जाफना किंग्स फ्रेंचाइजी के को-ओनर हैं।

    कालरा की गिरफ्तारी हुई

    27 साल के इस खिलाड़ी ने अपने खेल करियर के बाद स्पोर्ट्स एंटरप्रेन्योरशिप में कदम रखा। इस साल की शुरुआत में वह जाफना किंग्स फ्रेंचाइजी में इन्वेस्टर बन गए। रिपोर्ट के अनुसार, जिस खिलाड़ी से कथित तौर पर संपर्क किया गया था, उसने लगभग 10 दिन बाद अधिकारियों को इस घटना के बारे में बताया। इसके बाद शुक्रवार को कालरा की गिरफ्तारी हुई।

    खबरें और भी

    आज से हो रही शुरुआत

    पुलिस ने बताया कि श्रीलंका के क्रिकेटर भानुका राजपक्षे, अविष्का फर्नांडो और डुनिथ वेलालेज ने शिकायत दर्ज कराई थी। ये तीनों LPL में जाफना किंग्स के लिए खेलते हैं। कालरा की गिरफ्तारी लंका प्रीमियर लीग 2026 के पहले दिन हुई। आज कोलंबो के SSC ग्राउंड में जाफना किंग्स का मुकाबला गॉल गैलेंट्स से होना है। पांच टीमों वाली इस लीग में 24 मैच होंगे और 8 अगस्त को फाइनल खेला जाएगा।

    श्रीलंका क्रिकेट ने एक बयान में कहा कि उसने कालरा की गिरफ्तारी की खबरों पर ध्यान दिया है और अगर जांच के दौरान 'स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट' को किसी मदद की जरूरत पड़ी, तो वह पूरा सहयोग करेगा। बोर्ड ने यह भी कहा कि टूर्नामेंट बिना किसी रुकावट के तय शेड्यूल के अनुसार जारी रहेगा।

    यह भी पढ़ें- सब कुछ पाकर भी 'हिटमैन' को वह एक टीस जिंदगी भर रुलाएगी! क्या रोहित शर्मा को जबरन संन्यास की ओर खींचा जा रहा?

    यह भी पढ़ें- डोपिंग में फंसे पाकिस्तानी स्पिनर मोहम्मद नवाज, आईसीसी ने चलाया बैन का हंटर, तीन महीने के रिकॉर्ड भी हटाए